फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   On the pretext of marriage, then raped by friends

Barabanki News: शादी का झांसा, फिर साथियों के साथ दुष्कर्म

Fri, 10 Apr 2026 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 10 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
On the pretext of marriage, then raped by friends
बाराबंकी। देवा कोतवाली क्षेत्र में सीतापुर की एक युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और बाद में साथियों के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार शाम पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

युवती सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है। शिकायत में बताया कि देवा के गोसाई पुरवा गांव निवासी संतोष यादव ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झूठा वादा किया। इस दौरान आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन

पांच अप्रैल को आरोपी उसे कोर्ट मैरिज के बहाने लखनऊ ले गया, जहां भी उसने उसके साथ संबंध बनाए। अगले दिन शाम करीब छह बजे जब युवती आरोपी के घर पहुंची, तब उसे पता चला कि संतोष पहले से ही शादीशुदा है। इसके बाद आरोपी बात करने के बहाने उसे गांव के बाहर एक ईंट भट्ठे पर ले गया, जहां उसके दो साथी पहले से मौजूद थे। वहां दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि इस दौरान वीडियो भी बनाया गया और इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप रहने के लिए दबाव बनाया गया। सीओ सिटी संगम कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed