फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Om Prakash Rajbhar comment on BJP development of poor development and spending money on Kumbh

राजभर ने भाजपा पर किया कटाक्ष, बोले- कुंभ और मंदिर पर पैसा खर्च करने से नहीं होगा गरीबों का विकास

Sat, 19 Jan 2019 09:17 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 19 Jan 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
Om Prakash Rajbhar comment on BJP development of poor development and spending money on Kumbh
ओमप्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala

जब चुनाव आता है तब भाजपा को मंदिर मुद्दा याद आता है। और चुनाव बीतते ही सब भूल जाते हैं। कुंभ और मंदिर पर पैसा खर्च करने से गरीबों का विकास होने वाला नहीं है। कुंभ में पांच हजार करोड़ रुपये खर्च करने की क्या जरूरत है। पिछली सरकार ने नौ सौ करोड़ में कुंभ का आयोजन किया था। तो आखिर इतना पैसा खर्च करने की आवश्यकता क्यों पड़ी। 

विज्ञापन


यह बात प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को जैदपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि अगर 24 फरवरी तक प्रदेश सरकार ने मेरी बात नहीं मानी तो प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर हम प्रत्याशी उतारेंगे।
विज्ञापन


इससे भाजपा को भारी नुकसान होगा। नेता लखनऊ व दिल्ली में बैठकर कानून बनाते हैं लेकिन उनका बच्चा कॉन्वेंट स्कूल में क से कम्प्यूटर और गरीब का बच्चा परिषदीय विद्यालय में क से कबूतर पढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि वह गोरखपुर मठ के मठाधीश हैं। वह जानते हैं वहां के मठ में ताकत नहीं है। पहले वह गोरखपुर से दिल्ली जाते थे। जब वहां काम नहीं बना तो लखनऊ के मंदिर में पहुंच गये।
     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed