फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   officer dies from Corona, 23 more infected

कोरोना से जिला उद्यान अधिकारी की मौत, 23 और मिले संक्रमित

Sat, 03 Apr 2021 12:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
officer dies from Corona, 23 more infected
बाराबंकी। कोरोना अब जानलेवा होने लगा है। इसकी चपेट में आकर जिले में तैनात उद्यान अधिकारी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही विकास भवन के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वहीं जिले में कोरोना से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार 23 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

इस तरह कोरोना मरीजों का आंकड़ा 227 पहुंच गया है। इसके बाद भी लोग सुधर नहीं रहे हैं। लोग न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन ही कर रहे हैं जबकि कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में तैनात उद्यान अधिकारी महेंद्र कुमार (45) की शुक्रवार की सुबह कोरोना से मौत हो गई। परिवारीजनों के अनुुसार वह मूल रूप से सीतापुर जिले के महोली के रहने वाले थे लेकिन वर्तमान में लखनऊ के जानकीपुरम में रह रहे थे। 27 मार्च को हालत खराब होने के बाद से उन्होंने आफिस जाना बंद कर दिया था। 28 मार्च को जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी तभी से वह होम आइसोलेशन में थे। शुक्रवार की सुबह हालत बिगड़ने पर परिवारीजन उपचार के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची लखनऊ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रोटोकॉल के तहत भैंसाकुंड पर शव का अंतिम संस्कार करा दिया और परिवार के अन्य सदस्यों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए। इस तरह जिले में कोरोना से यह दूसरी मौत है। इससे पहले रामनगर के किन्हौली निवासी एक व्यक्ति की मौत कोरोना से हो चुकी है।
वहीं देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 23 और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें लखपेड़ाबाग के महर्षि नगर में तीन, दरियाबाद के रनापुर, निंदूरा के काजी बेहटा, हैदरगढ़ के सरायंरावत, बंकी के दक्षिण टोला, जैदपुर, सिविल लाइन, सूरतगंज, जलालपुर, चंदौली, किंतूर, रानीपुर, प्यारेपुर आदि में एक-एक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम क्वारंटीन करा दिया गया है। इसके साथ ही चिकित्सकों की टीम को इन पर नजर रखने तथा प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।
कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं इसके बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अभी भी लोग चेत जाएं अन्यथा पछताना पड़ेगा। क्योंकि जिस तरह से लोग लापरवाही बरत रहे हैं, वह हम सब पर भारी पड़ सकती है। इसलिए सभी से अपील की जाती है कि कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करें। मास्क पहनें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करें।
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर लोगों में दहशत का माहौल है। इसी को देखते हुए लोग टीकाकरण के लिए आगे आने लगे हैं। शुक्रवार को 6100 लोगों को कोरोना का टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन इसके सापेक्ष 3315 लोगों को टीका लगाया गया। सीएमओ ने कहा कि सभी से अपील की जाती है कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है इसलिए कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं।

सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि जिले में तैनात उद्यान अधिकारी की कोरोना से मौत की जानकारी मिली है लेकिन पूरा मामला लखनऊ का है। फिर भी एहतियात के तौर पर विकास भवन में कोरोना गाइडलाइन के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी। इसके अलावा जिले में जो भी संक्रमित पाए गए हैं, उन्हें होम आइसोलेट कराते हुए चिकित्सकों की टीम को इन पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed