फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Obscene videos removed from website, report not registered

Barabanki News: वेबसाइट से हटाए गए अश्लील वीडियो, दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट

Wed, 21 Jun 2023 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 21 Jun 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Obscene videos removed from website, report not registered
- नगर पंचायत रामसनेहीघाट की अधिकृत वेबसाइट हैक कर पोस्ट किए थे वीडियो
विज्ञापन

- अन्य नगर पंचायतों की वेबसाइट की सुरक्षा निगरानी को लेकर कवायद शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। अज्ञात हैकर्स ने नगर पंचायत रामसनेहीघाट की अधिकृत वेबसाइट को हैक कर उस पर अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिए। इससे पंचायत कार्यालय में हड़कंप रहा। नगर पंचायत प्रशासन ने जानकारी के बाद वेबसाइट से अश्लील वीडियो तो हटा दिए, लेकिन इस मामले को लेकर केस दर्ज कराने के लिए पुलिस को कोई भी तहरीर नहीं दी।
इस घटना के बाद अन्य नगर पंचायतों की वेबसाइट की सुरक्षा निगरानी को लेकर भी कवायद शुरू की गई है। परिसीमन बाद रामसनेहीघाट नगर पंचायत में पहली बार निकाय चुनाव हुए थे। इसमें डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव चेयरमैन चुने गए हैं। सोमवार देेर शाम डॉ. यादव को पता चला कि नगर पंचायत की अधिकृत वेबसाइट पर कई अश्लील वीडियो अपलोड कर दी गई हैं। वेबसाइट चेक हुई तो बात सही निकली और हड़कंप मच गया। डॉ. यादव ने एसडीएम के साथ अधिशासी अधिकारी को इस मामले की सूचना दी। हड़कंप के बीच सक्रिय हुए अधिकारियों ने साफ्टवेयर डेवलप करने वाले इंजीनियर से बात करके वेबसाइट बंद कराई। इसके बाद वेबसाइट से सारी अश्लील वीडियो डिलीट कराई गई। इस घटना के बाद जिले की बाकी 13 निकायों की वेबसाइटों की सुरक्षा को लेकर भी गहन जांच पड़ताल की गई। नगर पंचायत प्रशासन सॉफ्टवेयर डेवलप करने वाले इंजीनियर के माध्यम से वेबसाइट हैकर्स का पता लगाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन

सीओ रामसनेहीघाट हर्षित चौहान ने बताया कि इस मामले को लेकर नगर पंचायत प्रशासन की ओर से कोई लिखित शिकायत पुलिस से नहीं की गई है। इसलिए इसे लेकर कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव ने बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी एसडीएम को दे दी है। एसडीएम राम आसरे वर्मा ने बताया कि सभी अपलोड वीडियो डिलीट करा दिए गए हैं। नगर पंचायत प्रशासन से कहा गया है कि यदि जरूरी समझे तो अधिकारियों से बात कर केस दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed