{"_id":"656641f0e5895c1ba8018a47","slug":"now-eight-thousand-teachers-will-show-their-faces-and-give-attendance-barabanki-news-c-315-1-brp1006-8958-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: अब चेहरा दिखाकर हाजिरी देंगे आठ हजार शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: अब चेहरा दिखाकर हाजिरी देंगे आठ हजार शिक्षक
Wed, 29 Nov 2023 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 29 Nov 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के करीब 2626 सरकारी विद्यालयों में तैनात लगभग आठ हजार शिक्षकों व शिक्षिकाओं को चेहरा दिखाकर विद्यालय में हाजिरी देनी होगी। इसके लिए बाराबंकी समेत छह जिलों में फेस रिकाग्निशन अटेंडेंस सिस्टम अर्थात चेहरा पहचान प्रणाली लागू की जाएगी। यूपीडेस्को के माध्यम से नई व्यवस्था लागू करने के आदेश जारी होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
परिषदीय विद्यालयों में निपुण भारत अभियान चल रहा है। इसी को लेकर शिक्षकों की उपस्थिति को पक्का करने के लिए यह कवायद की गई है। इस सिस्टम के तहत शिक्षकों को समय पर स्कूल आना होगा और निर्धारित समय पर ही जाना होगा। रजिस्टर पर उपस्थिति दर्ज कर गायब रहने वाले शिक्षकों की जानकारी भी इससे होगी। छात्रों की सही संख्या भी पता चल सकेगी।
कई विद्यालयों में संख्या बढ़ा-चढ़ाकर बता दी जाती है, अब इस पर रोक लगेगी। जिले में चार हजार से अधिक शिक्षकों को टैबलेट दिए जा चुके हैं। इन्ही के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करानी होगी। अधिकारियों के अनुसार शिक्षकों को दिए गए टैबलेट में विद्यालय की 19 व्यवस्थाओं व सुविधाएं दर्ज होंगी। विद्यालय के सभी रजिस्टर भी टैबलेट में समाहित होंगे।
विज्ञापन
बीएसए संतोष देव पांडेय ने बताया कि प्रेरणा तकनीक फ्रेमवर्क के उपस्थिति माड्यूल में चेहरे की पहचान उपस्थिति प्रणाली को जोड़ा जा रहा है। यह लागू होने के बाद एप के कैमरे पर क्लिक नहीं करना पड़ेगा। इसकी तैयारी की जा रही है। यह भी प्रस्तावित है कि एप ऑफलाइन तरीके से भी काम करे।
1256 विद्यालयों के बच्चों का टेस्ट शुरू
निपुण भारत अभियान के तहत जिले के 1256 विद्यालयों को 31 दिसंबर से पहले निपुण घोषित करने का लक्ष्य है। इसके लिए चयनित विद्यालयों में मंगलवार से टेस्ट शुरु हो गया है। इस अभियान का उद्देश्य चार से नौ वर्ष की आयु के कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों को आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान प्रदान करना है। इसके लिए डायट के प्रशिक्षुओं को विद्यालय भेजा जा रहा है। वह एप के माध्यम से कक्षा एक से तीन तक 12-12 मिलाकर 36 बच्चों का टेस्ट ले रहे हैं। कम से कम 27 बच्चों का पास होना जरूरी है। इसके बाद ही विद्यालय निपुण घाेषित होगा। बीएसए ने बताया कि यह टेस्ट पांच दिसंबर तक चलेगा।
............................