{"_id":"68ab7473c8764cc097060a82","slug":"now-door-to-door-garbage-collection-will-start-in-nagar-panchayats-too-barabanki-news-c-315-1-slko1014-146300-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: अब नगर पंचायतों में भी शुरू होगा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: अब नगर पंचायतों में भी शुरू होगा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन
विज्ञापन
बाराबंकी। अब नगर पंचायतों में भी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था लागू की जाएगी। इसको लेकर डीएम के आदेश पर सभी ईओ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की बात कही गई है।
जिले में 14 नगर पंचायतें हैं। अभी नगर पालिका परिषद में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य चल रहा है। अब नगर पंचायतों में भी इसे नियमित रूप से शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। हाल ही में हुई ईओ की बैठक में कहा गया है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए और इसके लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाए। यही नहीं साफ-सफाई को बढ़ावा देने के लिए सभी ईओ को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह वार्डवार समितियां बनाकर इसकी निगरानी भी कराएं।
समय-समय पर खुद भी वार्डों का निरीक्षण करें, जिससे इस व्यवस्था को बेहतर ढंग से लागू किया जा सके। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर नगर पंचायतों में नियमित घर-घर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था शुरू करने के आदेश सभी ईओ को दिए गए हैं।