{"_id":"689250ceaca842926b0ed187","slug":"notice-to-remove-10-shops-from-under-ht-line-barabanki-news-c-315-1-brp1005-145235-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: एचटी लाइन के नीचे से 10 दुकानों को हटाने का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: एचटी लाइन के नीचे से 10 दुकानों को हटाने का नोटिस
Wed, 06 Aug 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। समर्थ साहेब जगजीवन दास की तपोस्थली पर रोज बाबा के अनुयायी पहुंच कर दर्शन पूजन करते है। तपोस्थली परिसर में एक बड़ी मीना बाजार भी है। इन दुकानों के ऊपर से 11 हजार की एचटी लाइन के तार गुजरे हैं। खतरे को देखते हुए एसडीएम में सभी दुकानों को एचटी लाइन के नीचे से हटाने का नोटिस जारी किया है।
एसडीएम प्रीति सिंह ने सोमवार को कोटवाधाम का निरीक्षण किया था। इस दौरान करीब 10 दुकानें एचटी लाइन के नीचे संचालित होती मिली थी। दो दिन पहले ही महादेवा परिसर में संचालित ऐसी ही दुकान पर उतरे करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसके दृष्टिगत ही एसडीएम ने सतर्कता बरतते हुए एचटी लाइन के नीचे चल रही 10 दुकानों को हटाने का निर्देश दिया।
खतरे की आशंका को देखते हुए बदोसराय पुलिस ने मंगलवार को लगने वाले साप्ताहिक मेले में इन दुकानों को खुलने भी नहीं दिया। अब वह अपनी दुकानों को लेकर दूसरे सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए जगह तलाश रहे हैं। (संवाद)