{"_id":"6733bd4bacb5f3b3bd0edc3b","slug":"notice-to-four-negligent-operators-barabanki-news-c-315-1-brp1005-127887-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: लापरवाही बरतने वाले चार परिचालकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: लापरवाही बरतने वाले चार परिचालकों को नोटिस
Wed, 13 Nov 2024 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। लक्ष्य के सापेक्ष डिपो की आय प्रभावित करने के साथ लापरवाही बरतने वाले चार परिचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एआरएम ने संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
डिपो की आय की समीक्षा में पाया गया कि चार परिचालकों द्वारा लक्ष्य को पूरा नहीं किया गया। लापरवाही के कारण निर्धारित किमी की दूरी तक तय नहीं की गई। ऐसे में डिपो की आय चार बसों से कम हुई। इनमें बाराबंकी-कैसरबाग व टिकैतनगर रूट की बस के परिचालक हरिहर वैसवार ने 306 किमी के सापेक्ष केवल 72 किमी दूरी तय की। इसी तरह बाराबंकी-कैसरबाग से बिसंवा रूट की बस के परिचालक रामलखन रस्तोगी ने 372 किमी के सापेक्ष उन्होंने सिर्फ 172 किमी की दूरी तय कर की। बाराबंकी, कैसरबाग, सुबेहा हैदरगढ़ रूट के परिचालक नागेश्वर शुक्ला ने 344 के सापेक्ष 322 किमी व बाराबंकी कैसरबाग देवीगंज रूट की बस के परिचालक विमल कुमार ने 380 किमी के सापेक्ष 102 किमी की दूरी ही तय की।
इन सभी परिचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एआरएम सुधा ने कहा कि दो दिन में संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।