फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Notice given to three BEOs, 10 teachers in the crosshairs of action

Barabanki News: तीन बीईओ को नोटिस, 10 शिक्षक कार्रवाई के घेरे में

Fri, 23 Aug 2024 05:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 23 Aug 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Notice given to three BEOs, 10 teachers in the crosshairs of action
बाराबंकी। सरकारी स्कूलों में कम हाजिरी व अन्य कमियों को लेकर 10 से अधिक शिक्षकों पर निलंबन की कार्रवाई की तलवार लटक रही है। जबकि पांच सबसे कम हाजिरी वाले विद्यालयों से जुड़े ब्लॉकों की समीक्षा शुरू हो गई है। उधर, बीएसए ने जिन 95 शिक्षकों का वेतन रोकर स्पष्टीकरण मांगा था उनमें से अधिकतर ने अभी जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन

एक दिन पहले डीएम सत्येंद्र कुमार ने समीक्षा के दौरान बच्चों की हाजिरी व निपुण एसेसमेंट में लापरवाही मिली थी। इस पर उन्हाेंने पांच सबसे खराब ब्लॉकों के बीईओ को नोटिस जारी करने व लापरवाह शिक्षकों को निलंबित करने के निर्देश दिया है। इसके अनुपालन में बीएसए ने ब्लॉक निंदूरा, बंकी, हरख को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। साथ बंकी, नगर क्षेत्र, निंदूरा, पूरेडलई में कम एसेसमेंट करने वाले शिक्षकों को चेतावनी भी दी गई है। 40 फीसदी से कम हाजिरी वाले 95 विद्यालयों में से 10 से अधिक शिक्षकों की ज्यादा लापरवाही सामने आ रही है। अब इनको निलंबित किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न टीमों द्वारा बृहस्पतिवार को जिले के 93 विद्यालयों में औचक निरीक्षण किया गया। देर शाम आई रिपोर्ट में सात शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। जिनका एक दिन का वेतन रोक दिया गया। सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयकों के साक जिला व ब्लॉक की टास्क फोर्स ने विद्यालयों का निरीक्षण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed