फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   notice

जीएसटी जमा न करने वाले पांच सौ को नोटिस

Sat, 08 Feb 2020 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
notice
बाराबंकी। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का भुगतान नहीं करने वाली पांच सौ फर्मों को विभाग ने नोटिस जारी किया है। वाणिज्य कर विभाग की इस कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। टैक्स न अदा करने पर विभाग ने बड़े बकायदारों को आरसी जारी करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सरकार ने वैट को खत्म कर जीएसटी की व्यवस्था एक अप्रैल 2017 से लागू की है। जीएसटी में पंजीकरण कराने के बाद व्यापार के अनुसार फर्में मासिक और त्रैमासिक ऑनलाइन टैक्स अदा करती हैं। इस व्यवस्था को दरकिनार करते हुए जिले की करीब पांच सौ फर्मों ने समय से टैक्स का भुगतान नहीं नहीं किया। वाणिज्य कर विभाग ने जनवरी में माह में इन फर्मों की सूची तैयार कर नोटिस जारी किया है। नोटिस में विलंब शुल्क के साथ टैक्स जमा करने की बात कही गई है। ऐसा न करने पर आरसी जारी करने की चेतावनी दी गई है। ऐसे नोटिस मिलने के बाद संबंधित कारोबारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

जिले में 17 हजार 209 फर्में पंजीकृत हैं। इनमें से 9910 वाणिज्य कर विभाग में और 7299 तो केंद्रीय उत्पाद शुल्क में पंजीकृत हैं। लेकिन टैक्स वसूली को लेकर इसकी समीक्षा वाणिज्य कर विभाग से ही होती है। ये फर्में मासिक व त्रैमासिक टैक्स जमा कराती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed