फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Nomination process for the post of president completed in 25 Mandals of BJP

Barabanki News: भाजपा के 25 मंडलों में अध्यक्ष पद की नामांकन प्रक्रिया पूरी

Mon, 16 Dec 2024 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 16 Dec 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Nomination process for the post of president completed in 25 Mandals of BJP
बाराबंकी। भाजपा के सभी 25 मंडलों में अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। मंडल से आए नामांकनों को लेकर चुनाव पर्यवेक्षक व चुनाव अधिकारी ने रविवार को जिला कार्यालय में समीक्षा की। यहां से पैनल बनाकर प्रधान कार्यालय भेजा जाएगा। कार्यकर्ताओं की आम सहमति के आधार पर 20 दिसंबर से पहले अध्यक्षों के नाम की घोषणा की जाएगी। वहीं, 30 दिसंबर से पहले जिला अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया भी पूरी करनी है।
विज्ञापन

जिले में भाजपा के 25 मंडल हैं। पार्टी द्वारा निर्देश मिले थे कि 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। इस सांगठनिक चुनाव को लेकर जहां प्रदेश महामंत्री संजय राय को चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया है वहीं रमेश सिंह चुनाव अधिकारी के रूप में बाराबंकी भेजे गए हैं। पिछले कई दिनों से मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच अध्यक्ष बनने के लिए जोर आजमाइश चल रही थी। एक एक मंडल से सात से लेकर 14 कार्यकर्ता तक मंडल अध्यक्ष बनने का नामांकन कर चुके हैं। इनकी संख्या 200 के पार जा रही है। जिला कार्यालय पर चुनाव अधिकारी रमेश सिंह ने जैदपुर व हैदरगढ़ की समीक्षा की। रविवार को ही सिरौलीगौसपुर में लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में सात उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र चुनाव प्रभारी शिवगोविंद अवस्थी के समक्ष प्रस्तुत किया। जबकि निंदूरा में एक निजी स्कूल में 14 लोगों ने मंडल चुनाव अधिकारी सतीश जायसवाल के समक्ष अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की। जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य ने बताया कि पांच दिन के अंदर मंडल अध्यक्ष के नामों की घोषणा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed