फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   No security arrangements in nursing hostels

नर्सिंग हॉस्टल में नहीं सुरक्षा के इंतजाम

Tue, 07 Jun 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 07 Jun 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
No security arrangements in nursing hostels
इसी हॉस्टल में हुआ हादसा। - फोटो : अमर उजाला
नर्सिंग हॉस्टल में सुरक्षा के कोई भी इंतजाम नहीं है। यहां सोमवार रात स्टाफ नर्स पांचवीं मंजिल से संदिग्ध हालात में नीचे खेतों की ओर गिर गई और कॉलेज के सुरक्षा स्टाफ को इस बात का पता नहीं लग सका।
विज्ञापन


इसके बाद छात्रा के कमरे में रहे तीन लोग ही उसे कार में पीछे की सीट के बीच में डालकर अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इन सब बातों से यह साफ है कि हॉस्टल मेें आने-जाने वाले का ब्यौरा दर्ज नहीं होता है।
विज्ञापन


बीते 6 मई 2015 को शहर कोतवाली क्षेत्र में सफेदाबाद स्थित हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में पोस्ट बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा शशि भारती (25) पुत्री रामअवध निवासी ग्राम खड़हरी      थाना नरहरपुर जिला गोरखपुर ने दोपहर के समय अस्पताल के गर्ल्स हास्टल के एक कमरे में पंखे से फांसी का फंदा बनाकर उसमें लटककर जान दे दी थी। पुलिस ने जांच पड़ताल की थी लेकिन छात्रा के फांसी लगाने का कारण आज तक पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंद अस्पताल में स्टाफ नर्स की मौत के बाद पहुंचे शहर कोतवाल बीपी यादव, चौकी प्रभारी मोहम्मदपुर सुनील यादव ने वहां पर जांच पड़ताल कर अस्पताल के कर्मचारियों से पूछताछ की। अस्पताल में पहुंची पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने भी मामले की जांच पड़ताल की है। नर्स के कमरे में मिले सामान को पुलिस द्वारा जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed