फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Recovered 12,000 lost to cyber fraud.

Barabanki News: साइबर ठगी के 12 हजार रुपये वापस कराए

Fri, 09 Oct 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 09 Oct 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Recovered 12,000 lost to cyber fraud.
बलरामपुर। दोस्त का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर विदेश में फंसे होने का झांसा देकर की गई साइबर ठगी के मामले में सादुल्लानगर पुलिस ने पीड़ित के 12 हजार रुपये वापस करा दिए। पुलिस ने तकनीकी जांच और बैंक से समन्वय कर ठगी की रकम को खातों में होल्ड कराया था।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के परसेण्डीपुरवा निवासी मोहम्मद आरिफ वर्तमान में सादुल्लानगर क्षेत्र के अहिरौला में रहते हैं। उनके दोस्त का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर ठग ने खुद को विदेश में फंसा बताया और वहां से निकलने के लिए मदद मांगी। झांसे में आकर आरिफ ने रकम भेज दी। ठगी का पता चलने पर उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि सादुल्लानगर थाने की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने मामले में कार्रवाई की।
विज्ञापन

तकनीकी जांच के बाद संबंधित बैंक से संपर्क कर ठगी की रकम को खातों में होल्ड कराया गया। इसके बाद बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed