{"_id":"1d5dab684cdbdecd58734e3167425bc5","slug":"no-12-buses-now-stop-at-deva-tiraha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब देवा तिराहे पर रुकेंगी 12 नंबर बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब देवा तिराहे पर रुकेंगी 12 नंबर बसें
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमुरिया नाले पर ठहरने के बजाए लखनऊ को जाने वाली 12 नंबर की बसें अब देवा तिराहे पर रुकेंगी। ये बसें यहीं पर यात्रियों को उतारेंगी और यहीं से यात्रियों को लखनऊ के लिए ले जाएंगी। इससे जमुरिया नाले के पास जो जाम लगता था उसे राहत मिलेगी।
लखनऊ से बाराबंकी के बीच चलने वाली 12 नंबर की बसें अब जमुरिया नाले पर ठहरने के बजाए देवा तिराहे पर बने यात्री प्रतीक्षालय के पास ठहरेंगी। लखनऊ से यात्री लेकर आने के बाद अब ये बसें देवा तिराहे से आगे नहीं जा सकेंगी। अभी तक ये बसें देवा तिराहे से आगे बने जमुरिया नाले किनारे खड़ी होती थी जिससे आए दिन जाम की समस्या पैदा हो जाती थी।
इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन जल्द ही इस समस्या से शहर की जनता को निजात मिलने वाली है। इस बाबत अधिशासी अभियंता लोक निर्माण खंड तीन एसए उस्मानी का कहना है कि शहर के अंदर हाईवे के चौड़ीकरण का जो कार्य किया जा रहा है। उसमें इस प्रकार की व्यवस्था की गई है।