फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Nine seats reserved, women will take command of six

Barabanki News: नौ सीटें आरक्षित, छह की कमान संभालेंगी महिलाएं

Fri, 31 Mar 2023 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 31 Mar 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Nine seats reserved, women will take command of six
बाराबंकी। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद प्रदेश सरकार ने नए सिरे से निकायों का आरक्षण जारी कर दिया है। इस बार पांच सीटों को अनारक्षित रखा गया है, जबकि छह की कमान महिलाएं संभालेंगी। इसमें सामान्य महिला के साथ अनुसूचित व पिछड़ा वर्ग की महिलाएं शामिल रहेंगी। नए सिरे से आरक्षण लागू होने के बाद कई दावेदारों के मंसूबों पर पानी फिर गया है। वहीं निकाय चुनावों में संभावनाएं तलाश रहे कई दावेदारों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन



बात अगर वर्ष 2017 में हुए निकाय चुनावों की करें तो जिले की एक नगर पालिका व 12 नगर पंचायत सीटों में सेे चार अनारक्षित थीं। जबकि चार सीटें महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए तीन, अनुसूचित वर्ग महिला एवं अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए एक-एक सीटें आरक्षित की गई थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद जारी हुए आरक्षण में अनारक्षित वर्ग को पांच सीटें दी गई हैं। अनुसूचित वर्ग महिला व अनुसूचित वर्ग को एक-एक, महिला को तीन, पिछड़ा वर्ग महिला व पिछड़ा वर्ग के लिए दो-दो सीटें आरक्षित हुई हैं। नगर पालिका नवाबगंज, नगर पंचायत बेलहरा, सतरिख, रामनगर, टिकैतनगर, सिद्धौर, देवा व जैदपुर में वर्ष 2017 का ही आरक्षण लागू रहेगा। इस आरक्षण पर आगामी छह अप्रैल तक आपत्तियां ली जाएंगी। इन आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम आरक्षण जारी किया जाएगा। आरक्षण सूची जारी होने के बाद राजनैतिक दलों में भी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन



2022 में यह जारी हुआ था आरक्षण
नवंबर 2022 में जारी की गई आरक्षण सूची में अनारक्षित वर्ग को 11 सीटें दी गई थीं, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग महिला को दो एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए सिर्फ एक सीट आरक्षित हुई थी। इसमें महिला, अनुसूचित वर्ग महिला के लिए एक भी सीट पर आरक्षण नहीं किया गया था। हालांकि, पिछड़ा वर्ग आरक्षण पर उठाए गए सवालों के बाद इस आरक्षण को लागू नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन




कल होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी निकायों में मतदाता सूची का नए सिरे से पुनरीक्षण कराया जा रहा है। इसमें दावे और आपत्तियांं ली जा चुकी हैं। अलग-अलग निकायों में परिवर्धन के 1898, विलोपन के 1544 व संशोधन के 42 आवेदन आए थे, जिनके निस्तारण की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है और दावे-आपत्तियों के आधार पर मतदाता सूूची तैयार की जा रही है। शनिवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाश कर दिया जाएगा।

बॉक्स
निकाय वार वर्ष 2017, 2022 व 2023 में लागू आरक्षण
नपा नवाबगंज- महिला- अनारक्षित- महिला
नपं बेलहरा- महिला- अनारक्षित- महिला
नपं बंकी- अनारक्षित- अनारक्षित- महिला
नपं सतरिख- अनारक्षित- अनारक्षित- अनारक्षित
नपं रामनगर- अनारक्षित-अनारक्षित- अनारक्षित
नपं हैदरगढ़- महिला- अनारक्षित- अनारक्षित
टिकैतनगर- अनारक्षित- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला- अनारक्षित
नपं सिद्धौर- अनुसूचित वर्ग महिला- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला- अनुसूचित वर्ग महिला
नपं सुबेहा- अन्य पिछड़ा वर्ग- अनारक्षित- अनुसूचित वर्ग
नपं फतेहपुर- महिला- अनारक्षित- पिछड़ा वर्ग
नपं देवा- अन्य पिछड़ा वर्ग- अनारक्षित- पिछड़ा वर्ग
नपं दरियाबाद- अन्य पिछड़ा वर्ग- अनारक्षित- पिछड़ा वर्ग महिला
नपं जैदपुर- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला- अनारक्षित- पिछड़ा वर्ग महिला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed