फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   NHAI

एनएचएआई और परिवहन विभाग की लापरवाही हुई उजागर

Thu, 29 Jul 2021 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
NHAI
बाराबंकी। रामसनेहीघाट के सड़क हादसे में एनएचएआई और परिवहन विभाग की लापरवाही और मनमानी खुलकर सामने आई है। जिस बस में 85 सवारियों की क्षमता थी उसमें 135 यात्रियों को बैठा दिया गया। हरियाणा से लेकर बाराबंकी तक बस आ गई पर उसे किसी ने रोका तक नहीं।
विज्ञापन

यही नहीं हाईवे पर हादसों को रोकने के लिए पेट्रोलिंग से लेकर हर सुविधा मुहैया कराने का दावा भले ही वह करता हो लेकिन उसकी टीम कहीं दिखती नहीं है। हादसे के बाद एक क्रेन तो आई पर उसकी हालत ऐसी थी कि बचाव कार्य में कोई राहत नहीं दे पाई।
विज्ञापन

आखिर में पुलिस ने दो अलग से क्रेनें मंगवाकर राहत और बचाव कार्य पूरा किया। इस तरह परिवहन और एनएचएआई की गतिविधियों से साफ हो गया कि वह खाऊकमाऊ नीतियों के सामने हादसों को कम करने में कोई जिम्मेदारी नहीं निभा पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या हाईवे पर हादसे के चश्मदीद यात्रियों का आरोप है कि उनको बस संचालक ने जबरन दूसरी बस में बैठाया। बस के यात्री फौनी साहनी ने बताया कि वह लोग पंजाब के अंबाला से घर जा रहे थे। लेकिन अंबाला से जिस बस में सवार हुए थे वह उन्हें हरियाणा के हिसार तक लाई।
इसके बाद ड्राइवर ने बस खराब होने की बात कहते हुए जबरन दूसरी बस में बैठा दिया। यात्री राजेश मुखिया ने बताया कि यदि बस में जबरन इतने यात्री न बैठाते तो यह हादसा न होता। पुलिस जहां बस में 135 यात्री सवार होने की बात कह रही है।
वहीं बस के यात्रियों का कहना है कि इसमें 150 से अधिक लोग सवार थे। जिस सीट पर सिर्फ चार सवारी बैठ सकती है उसमें सात-सात लोग बैठकर आ रहे थे। इसी के चलते जहां पहले बस का टायर पंक्चर हुआ वहीं उसके कुछ देर बाद ही एक्सल टूटने के बाद यह हादसा सामने आया है।
प्वाइंट बनाकर वसूली करते हैं एआरटीओ
क्षमता से अधिक सवारियां ढोने वाली बसों व अधिक भार लेकर चलने वाले ट्रकों से वसूली के लिए प्रत्येक जिले में अलग-अलग जगहों पर प्वाइंट होते हैं। यहां पर एआरटीओ के दलाल सक्रिय रहते हैं जो इन वाहन चालकों से वसूली करने का काम करते हैं।

इसी का नतीजा है कि किसी भी बस व ओवरलोड ट्रक को रात के समय कहीं चेक ही नहीं किया जाता है। यदि परिवहन विभाग व पुलिस गंभीरता से काम करे तो ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने के साथ इस तरह के बस हादसों से बचा जा सकता है।
जो बस हादसे का शिकार हुई है उसकी क्षमता 85 सवारियां बैठाने की है। बस में अधिक सवारी बैठाने के मामले की जांच कराई जा रही है।
-पंकज सिंह, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed