{"_id":"7bbf6746eb95575810dc4d4d98693492","slug":"newcomer-dm-takes-charge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवागत जिलाधिकारी अजय यादव ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवागत जिलाधिकारी अजय यादव ने संभाला कार्यभार
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
नवागत जिलाधिकारी अजय यादव ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलेक्ट्रेट का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि किसी प्रकार की दिक्कत होने पर वो सीधे अपनी बात कह सकते हैं। कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल रहा है, इसकी जांच करने वो स्वयं गांवों में जाएंगे। डीएम ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता होगी।
2010 बैच के आईएएस अधिकारी अजय यादव ने शुक्रवार को कोषागार पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान डीएम ने कहा कि जनता के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले हैं। यदि कोई व्यक्ति कार्यालय तक नहीं पहुंच सकता है तो वह अपनी शिकायत दूरभाष पर दर्ज करा सकता है, उसकी समस्या का तत्काल निराकरण किया जाएगा।
डीएम ने कहा कि जनता से सीधे संवाद हो, इसका पूरा प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा समय-समय पर जनता के बीच जाकर भी उनकी समस्या सुनी जाएंगी। डीएम ने कहा कि मीडिया से भी पूरे सहयोग की अपेक्षा करता हूं। डीएम ने कहा कि जिले में विकास कार्यों में तेजी आएगी। बजट की कमी आडे़ नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर सीडीओ ऋषिरेंद्र कुमार, एडीएम हरिकेश चौरसिया, दीपक सिंह, एसडीएम सदर नीलम यादव, अर्चना वर्मा आदि मौजूद रहे।