{"_id":"675b31e2043c6a6f57042eb4","slug":"new-road-from-haidergarh-will-be-10-meters-wide-by-rs-18-crore-barabanki-news-c-315-1-brp1006-129695-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 18 करोड़ से 10 मीटर चौड़ा होगा हैदरगढ़ से नईसड़क मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 18 करोड़ से 10 मीटर चौड़ा होगा हैदरगढ़ से नईसड़क मार्ग
Fri, 13 Dec 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 13 Dec 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले से गुजरे बांदा बहराइच मार्ग को हैदरगढ़ से नई सड़क तक साढ़े 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इंजीनियरिंग की भाषा में यह सड़क तीन लेन की होगी। इससे अयोध्या, बाराबंकी, बांदा जाने वाले हजाराें वाहनों का आवागमन सुगम होगा। लोक निर्माण विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है। इस पर करीब 18 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
दरअसल, हैदरगढ़ से नईसड़क तक करीब 14 किमी लंबी सड़क मार्ग है। इसके बाद यह सड़क सीधे रामसनेहीघाट चली जाती है, जबकि नई सड़क से बाईं ओर दूसरी सड़क जिला मुख्यालय की ओर आती है। यह सड़क जहां हैदरगढ़ से गुजरे लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे व पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को रामसनेहीघाट में लखनऊ-अयोध्या हाईवे से जाेड़ती है। इस सड़क को बांदा बहराइच स्टेट हाईवे कहा जाता है। लोक निर्माण विभाग ने पहले हैदरगढ़ से रामसनेहीघाट तक की करीब 30 किमी लंबी सड़क को चौड़ा करने का प्रस्ताव दिया था। जिसे मंजूरी नहीं मिली। समीक्षा में पाया गया कि इस सड़क पर हैदरगढ़ से नई सड़क तक यातायात का दबाव ज्यादा रहता है। इसलिए इतनी दूरी में सड़क को तीन लेन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। अधिकारियों के अनुसार इस पर करीब 18 कराेड़ रुपये खर्च होंगे। विभाग एस्टीमेट तैयार करने के बाद शासन को बजट के लिए भेजने की तैयारी में जुटा है।
...............................
वर्जन-
हादसों को रोकने के लिए चौड़ीकरण जरूरी
यातायात को सुगम बनाने व हादसों को रोकने के लिए सड़कों को चौड़ा किया जाता है। समय के हिसाब से सड़क पर यातायात बढ़ने पर इसका सर्वे किया जाता है। जिले कई सड़कों को चौड़ा करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
- राजीव कुमार राय, अधिशासी अभियंता