फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   new cmo

डॉ. रामजी वर्मा बने जिले के नए सीएमओ

Fri, 16 Jul 2021 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
new cmo
बाराबंकी। सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान का बृहस्पतिवार को तबादला हो गया। उनकी जगह लखनऊ मुख्यालय में तैनात डॉ. रामजी वर्मा को जिले का नया सीएमओ बनाया गया है। डॉ. चौहान का करीब दस माह का कार्यकाल आरोप-प्रत्यारोप और उपलब्धियों को लेकर याद किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम को सीएमओ के तबादले की सूचना से हर कोई हतप्रभ था। क्योंकि किसी को इस बात की उम्मीद नहीं थी कि जिस सीएमओ के टीकाकरण मॉडल को सरकार ने सराहा और उसे पूरे प्रदेश में लागू किया गया उस सीएमओ का इतनी जल्दी तबादला हो जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. चौहान ने एक अगस्त 2021 को जिले में कार्यभार ग्रहण किया था। इसी बीच कोरोना की दूसरी लहर आई जिसे उन्होंने अपने बेहतर प्रबंधन से काफी हद तक संभाला। एक टीम वर्क की तरह कार्य किया और सभी को साथ लेकर चले। लेकिन इसी बीच सिरौलीगौसपुर के संयुक्त चिकित्सालय में बालिका के इलाज में बरती गई लापरवाही से जान जाने का मामला चर्चा में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें मामले में सीएमओ द्वारा जारी बयान सुर्खियों में रहा। वहीं टीकाकरण को लेकर रामनगर क्षेत्र में लोगों का नदी में कूदना और जिला अस्पताल में ठेले पर मरीजों के इलाज की खबर भी सीएमओ के तबादले का प्रमुख कारण बताया जा रहा है। लेकिन कोरोना टीकाकरण को लेकर उनके द्वारा शुरू किया गया मॉडल पूरे प्रदेश में सराहा गया और सरकार ने इसे पूरे प्रदेश में लागू करने का आदेश भी दिया।

इसके अलावा इनके द्वारा किए गए कई कार्य भी सराहनीय रहे। लेकिन शाम को तबादले की सूचना से हर कोई हतप्रभ था। लोग कह रहे थे कि जब तबादला होना चाहिए था तब नहीं हुआ और अब अचानक तबादला करना लोगों में चर्चा बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed