फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Neha Singh Anand and Suresh Chandra will interact with the Prime Minister

Barabanki News: प्रधानमंत्री से संवाद करेंगी नेहा सिंह आनंद व सुरेश चंद्र

Tue, 25 Nov 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 25 Nov 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Neha Singh Anand and Suresh Chandra will interact with the Prime Minister
बाराबंकी। रामनगरी अयोध्या के भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम में जिले से कई चयनित प्रतिनिधियों को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद करने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। इनमें भाजपा नेत्री नेहा सिंह आनंद और अपना दल के नेता व अधिवक्ता सुरेश चंद्र गौतम शामिल हैं। ये दोनों ही नेता दलित समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन

नेहा सिंह आनंद जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुकी हैं। अयोध्या रवाना होने से पहले विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि वे खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं। आज सनातन के सवाल पर महिलाएं भी आगे आई हैं, क्योंकि सनातन धर्म की आधारशिला ही देवियों और महिला शक्ति पर टिकी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री से सिर्फ इतना कहना चाहेंगी कि वे देश को जैसी ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं, उसी तरह आगे भी बढ़ाते रहें। नेहा ने यह भी कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी में प्रभु श्रीराम की झलक देखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिले से बुलाए गए आमंत्रित व्यक्तियों में शामिल सुरेश चंद्र गौतम ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें अयोध्या बुलाया गया है। सुरेश गौतम का कहना था कि गरीबों, वंचितों और दलितों के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है, और वह इस संबंध में प्रधानमंत्री से अपने विचार रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed