{"_id":"681666e174f588261b03ca8a","slug":"neet-today-vehicles-will-be-parked-200-meters-away-from-the-centers-barabanki-news-c-315-1-brp1006-138552-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: नीट आज, केंद्रों से 200 मीटर दूर खड़े होंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: नीट आज, केंद्रों से 200 मीटर दूर खड़े होंगे वाहन
Sun, 04 May 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 04 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। कड़ी सुरक्षा निगरानी के बीच राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-2025) रविवार को जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक की पाली में होने वाली परीक्षा में ढाई हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की शुचिता के लिए वाहनों को केंद्रों से दो सौ मीटर की दूरी पर ही रोक दिया जाएगा।
परीक्षा संचालन को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस के अफसरों ने शनिवार को परीक्षा केंद्रों का जायजा लेकर सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों को परखा। परीक्षा के लिए शहर के राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जमील-उर-रहमान गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज सतरिख राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक, जहांगीराबाद को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा का नोडल केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश वर्मा को बनाया गया है।
शनिवार को को एएसपी दक्षिणी डॉ. अखिलेश नारायण व एडीएम अरुण कुमार ने सातों परीक्षा केंद्रों के टीम प्रभारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। सभी केंद्रों पर फ्लोचार्ट के अनुसार ही परीक्षार्थियों को कड़ी चेकिंग के बाद प्रवेश देने का निर्देश दिया गया। महिला परीक्षार्थियों की तलाशी के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों के अंदर व बाहर की सुरक्षा निगरानी सीसीटीवी कैमरों से होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है। परीक्षार्थियों के प्रवेश की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। परीक्षार्थियों के वाहनों को परीक्षा केंद्र से 200 मीटर दूर बनाए गए पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
यातायात को लेकर 25 मीटर पर पुलिसकर्मी तैनात
परीक्षा केंद्रों के पास जाम की परेशानी से निपटने व यातायात को नियंत्रित करने के लिए रामनगर तिराहे से असेनी तिराहे तक हर 25 मीटर पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए पेयजल, शौचालय और छाया की व्यवस्था की गई है।