फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   navodaya school entrance

अप्रैल में होगी नवोदय की प्रवेश परीक्षा, केंदो का हुआ निर्धारण

Tue, 05 Jan 2021 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
navodaya school entrance
अप्रैल में होगी नवोदय की प्रवेश परीक्षा, केंद्र निर्धारित
विज्ञापन

9877 विद्यार्थियों के लिए बनाए गए कुल 22 परीक्षा केंद्र
कोविड-19 के प्रोटोकाल का होगा पालन
संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा अप्रैल माह में होगी। इसको लेकर परीक्षा केंद्रों का सोमवार को निर्धारण किया गया। इस परीक्षा में शामिल होने वाले 9877 विद्यार्थियों के लिए 22 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिसकी सूची जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी कर दी।
जवाहर नवोदय विद्यालय सोनिकपुर के प्राचार्य ने जिला विद्यालय निरीक्षक से जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा चार अप्रैल को नकलविहीन कराने के लिए परीक्षा केंद्रों के जल्द निर्धारण करने की मांग की थी। जिस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षार्थियों की संख्या और कोविड19 के प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए जिले के 22 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया है। जिन कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है उनमें जीआईसी निंदूरा, जीजीआईसी फतेहपुर, नेशनल इंटर कॉलेज फतेहपुर, जीआईसी सूरतगंज, यूनियन इंटर कॉलेज रामनगर, जीजीआईसी देवा, किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इस्माइलपुर देवा, जीजीआईसी बाराबंकी, जमील उर रहमान किदवाई गर्ल्स इंटर कॉलेज बाराबंकी, जीजीआईसी सतरिख, जीआईसी बरौलीजाटा, जीआईसी बाराबंकी, रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज मसौली, बीपी शुक्ला इंटर कॉलेज त्रिलोकपुर, जीआईसी सुबेहा, जीआईसी रनापुर हैदरगढ़, जीजीआईसी हैदरगढ़, सार्वजनिक इंटर कॉलेज हैदरगढ़, श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज दरियाबाद, फतेहचंद्र जगदीशराय इंटर कॉलेज सफदरगंज, जीजीआईसी सफदरगंज व जीआईसी सिरौलीगौसपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
नवोदय चयन प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। इस परीक्षा में 9877 विद्यार्थी कोविड-19 के प्रोटोकाल के तहत परीक्षा देंगे। नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश कुमार वर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed