फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   NA

Barabanki News: जलाईं दवाएं, उठा धुआं, 16 स्कूली बच्चे बेसुध

Thu, 02 Feb 2023 09:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 02 Feb 2023 09:22 AM IST
विज्ञापन
NA
बाराबंकी। शहर के मोहल्ला कमारिया बाग में कबाड़ियों ने एक्सपायर दवाएं व मेडिकल वेस्ट जला दिया। इससे उठे जहरीले धुएं से किंग जॉर्ज इंटर कॉलेज के बच्चों की तबीयत बिगड़ना शुरू हो गई। 16 बच्चों समेत 17 लोगों की तबीयत अधिक खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चार को लखनऊ रेफर किया गया। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने स्कूल के निकट से पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को एक्सपायर दवाएं जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया और मुकदमा दर्ज किया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

शहर के किंग जॉर्ज इंटर कॉलेज में सुबह करीब 9:45 बजे पीछे की ओर से अचानक तेज दुर्गंध आना शुरू हुई। कुछ ही देर में इसकी तीव्रता बढ़ती गई और बच्चों को खांसी आना शुरू हो गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य रूमा तिवारी ने परिजनों को सूचना देकर बच्चों को घर भेजवाना शुरू किया। बच्चों को खांसी के साथ सांस लेने में दिक्कत होने लगी। सुबह से लेकर शाम तक 16 बच्चों समेत 17 लोगों का जिला अस्पताल में इलाज किया गया, जहां से अफजा, नाजिया, फलक, मानवी को लखनऊ रेफर कर दिया गया, जबकि हुदा व लईक खां को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया, शेष का इलाज चल रहा है। एडीएम राकेश कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. अवधेश यादव, सीओ सिटी नवीन सिंह समेत तमाम अधिकारियों व पुलिस बल ने मौके पर छानबीन की। साथ ही बच्चों का हाल जाना। सीओ ने बताया कि स्कूल के पीछे कबाड़ी शेर अली, उसका पुत्र शेखू और बब्लू मेडिकल वेस्ट जला रहे थे, इससे निकले जहरीले धुएं की वजह से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन




इन स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत

असरोरा की अंशिका वर्मा (14) पुत्री अजय कुमार, पीरबटावन की इमरा (14)पुत्री नुरुल अहमद, नाजिया (14) पुत्री सिराजुद्दीन, आमिल (7) पुत्र आसिफ, नई बस्ती की अफजा सिद्दीकी (14) पुत्री रईस, महर्षि नगर लखपेड़ाबाग की खुशी गुप्ता (14) पुत्री संजय कुमार गुप्ता, हुदा (14) पुत्री रिजवान अली, सत्यप्रेमी नगर की मानवी (15) पुत्री धर्मेंद्र वर्मा, फलक (14) पुत्री आरिफ सिद्दीकी, अरसलान अली (15) पुत्र नुसरत अली व लईक खान (34) पुत्र खलीक अहमद, इलहाम (15) पुत्री निसार, शेख अमीन (13) पुत्री सुल्तान अहमद, नैंसी यादव (14) पुत्री संतोष, श्रेया (9) पुत्री सुधीर कुमार, शौर्य मिश्रा (13) पुत्र अंंजनी मिश्रा, तुबा (14) पुत्री जसीर अहमद।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------

बॉक्स

फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

कैलाश आश्रम वार्ड में मेडिकल वेस्ट जलाए जाने की सूचना पर फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर जाकर आग बुझाई और पानी का छिड़काव किया। इसके साथ ही मौके पर मिलीं दवाओं व मेडिकल वेस्ट की जांच शुरू कर दी गई है।





ऐसे होता है निस्तारण

मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए कई कंपनियां काम करती हैं। ये मेडिकल वेस्ट एकत्रित कर उनको मशीनों में जलाती हैं। वहीं तरल पदार्थों को डिसइंफेक्ट किया जाता है या उनका वाटर ट्रीटमेंट होता है। अमूमन सभी अस्पतालों में वेस्ट कलेक्शन के लिए अलग-अलग रंगों के नॉन क्लोरीनेट बैग लगाए जाते हैं, जिनमें अलग-अलग कचरा एकत्रित किया जाता है। एक्सपायर दवाओं के लिए काले रंग के बैग का इस्तेमाल होता है।

--------------

वर्जन

कबाड़ी निजी अस्पतालों से मेडिकल वेस्ट लेते हैं और फिर दवा के रैपरों से एल्युमिनियम निकालते हैं। दवाओं को जलाने के कारण यह हादसा हुआ है। जिन अस्पतालों या मेडिकल सेंटर से वेस्ट लिया गया था, उनका पता लगाया जा रहा है। जांच में कोई भी सरकारी दवाएं नहीं मिली हैं। जिन बच्चों को तकलीफ है, वह अस्पताल में इलाज जरूर करा लें। - डॉ. अवधेश कुमार यादव, सीएमओ




मेडिकल वेस्ट जलाने से उठे धुए के कारण बच्चे प्रभावित हुए हैं। कबाड़ियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। - राकेश कुमार सिंह, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed