{"_id":"63e00496b0995a0c2b020c54","slug":"na-barabanki-news-c-13-1-77891-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: केडी सिंह बाबू स्टेडियम की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: केडी सिंह बाबू स्टेडियम की टीम जीती
Mon, 06 Feb 2023 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 06 Feb 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। महादेवा महोत्सव में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रविवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम के खिलाड़ियों का दबदबा रहा, जिसमें टीम के खिलाड़ियों ने गोंडा टीम को हराकर चैंपियनशिप की फाइनल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। एसडीएम तान्या सिंह व सीओ सुमित त्रिपाठी ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर बधाई दी।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला मैच किंतूर और गोमतीनगर टीम के बीच खेला गया। इसमें किंतूर की टीम ने जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला केडी सिंह स्टेडियम व गोंडा टीम के बीच हुआ। गोंडा की टीम ने केडी सिंह की टीम को हरा दिया। तीसरा मैच केडी सिंह स्टेडियम और किंतूर के बीच खेला गया।
इसमें केडी सिंह बाबू स्टेडियम की टीम विजयी रही। वॉलीवाॅल का चौथा मैच गोंडा और गोमतीनगर टीम के बीच हुआ, जिसमें गोंडा की टीम विजयी रही है। पांचवें मैच में गोमतीनगर की टीम ने केडी सिंह स्टेडियम के खिलाड़ियों को हरा दिया। वॉलीबॉल चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में केडी सिंह स्टेडियम की टीम के खिलाड़ियों ने गोंडा को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।