फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   NA

Barabanki News: युवक की हत्या कर फेंका शव, शरीर पर मिले चोटों के निशान

Thu, 02 Feb 2023 09:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 02 Feb 2023 09:22 AM IST
विज्ञापन
NA

विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। मसौली थाना क्षेत्र के शहाबपुर गांव के पास बुधवार सुबह एक युवक की हत्या कर शव नहर किनारे फेंक दिया गया। खून से लथपथ युवक के शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने आसपास के गांवों के लोगों को बुलाकर शिनाख्त के प्रयास किए मगर सफलता नहीं मिली। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा कर पुलिस छानबीन में जुटी है।
बुधवार सुबह करीब आठ बजे शहाबपुर गांव के किसान रोज की तरह खेत गए थे। इस दौरान गांव से करीब 800 मीटर दूर नहर की पटरी के बगल में एक युवक का शव देख किसान चौंक गए। कुछ ही देर में यह खबर गांव तक गई तो भीड़ लग गई। ग्राम प्रधान अनीस अफजाल अंसारी की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। करीब 30 वर्षीय युवक के पूरे शरीर पर चोट के निशान पाए गए। कपड़े खून से सने थे। युवक सफेद पैंट, शर्ट व खाकी जैकेट पहने हुए था। उसके गर्दन एव सीने पर चाकू के निशान थे तो मुंह से भी खून निकल रहा था। जूता केवल एक ही पैर में था। कपड़ों की तलाशी लेने पर एक चाभी मिली जो किसी वाहन की है।
विज्ञापन

मौके पर के हालात बता रहे थे कि हत्या कहीं और करके रात में शव यहां फेंका गया है। पुलिस ने सुराग पाने के लिए डॉग स्क्वायड बुलवाया मगर खोजी कुत्ता घूम फिर कर वहीं आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसपी दिनेश कुुमार सिंह ने मृतक की फोटो जिले के सभी थानों के साथ सीमावर्ती जिलों में भी प्रसारित करने के निर्देश दिए। शिनाख्त न होने से पुलिस ने शव को निर्धारित 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। एसपी ने बताया कि पुलिस मृतक युवक की पहचान करने की कोशिश में लगी है। शिनाख्त होने के बाद इस दिशा में जांच आगे बढ़ेगी।


गले में मिली रिवाल्वर की डोरी
छानबीन में जुटी पुलिस को मृतक के गले से एक डोरी मिली है। ऐसी डोरी रिवाल्वर में प्रयोग की जाती है। इससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि हो सकता है कि मृतक के पास रिवाल्वर रही हो मगर हमले के दौरान छीन ली गई हो। मसौली के थाना प्रभारी शिवनरायन सिंह ने बताया कि हालात को देखते हुए लग रहा है कि मृतक संपन्न व्यक्ति था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed