{"_id":"63da7b147e223a19370e7075","slug":"na-barabanki-news-c-13-1-71962-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: फसल जोतवा कब्जे से मुक्त कराई जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: फसल जोतवा कब्जे से मुक्त कराई जमीन
Wed, 01 Feb 2023 08:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:15 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। तहसील क्षेत्र के टडवा गदमानपुर गांव में तालाब, स्कूल व खेल मैदान की सुरक्षित भूमि पर अवैध कब्जा कर खेती की जा रही थी। एसडीएम के आदेश पर राजस्व व पुलिस टीम ने फसल को जोतवा कर जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया।
तहसीलदार राहुल सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को राजस्व टीम पुलिस के साथ टडवा गदमानपुर पहुंची। यहां पर ग्रामीण मोतीदास की ओर से तालाब, स्कूल व खेल मैदान की जमीन पर अवैध रूप से खेती काफी दिनों से की जा रही थी। टीम ने फसल को ट्रैक्टर से जोतवा कर जमीन को कब्जे से मुक्त कराया और भूमि को ग्राम प्रधान के सुपुर्द कर दिया। तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि तालाब, स्कूल व खेल मैदान पर अवैध रूप से खेती की जा रही थी, जिसको अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है।