{"_id":"63d18976d39c353914031478","slug":"na-barabanki-news-c-13-1-66102-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बदमाशों ने किराना दुकान से लूटे 2.60 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बदमाशों ने किराना दुकान से लूटे 2.60 लाख रुपये
Thu, 26 Jan 2023 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 26 Jan 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे के बगल स्थित किराने की दुकान में बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। तमंचे के बल पर व्यवसायी को बंधक बनाकर दो लाख 60 हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान बदमाशों ने किराना व्यवसायी को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया।
रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के खेवली गांव निवासी रूपचंद्र पाल लखनऊ-अयोध्या हाईवे के किनारे किराने की दुकान चलाते हैं। यहीं पर इनका मकान व गोदाम भी है। रूपचंद्र के अनुसार मंगलवार रात करीब नौ बजे दो बदमाश उनकी दुकान के अंदर घुस गए और कनपटी में तमंचा सटा दिया। इसके बाद बदमाशों ने काउंटर में रखे दो लाख 60 हजार रुपये निकाल लिए। इस दौरान बदमाशों ने तमंने की बट मारकर व्यवसायी को घायल कर दिया।
रूपचंद्र ने बताया कि दो बदमाश बाहर भी खड़े थे। मामले की सूचना पाकर पुलिस व क्षेत्राधिकारी हर्षित चौहान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कई जगह बदमाशों की तलाश में छापे मारे। दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। क्षेत्राधिकारी हर्षित चौहान ने बताया कि लूट हुई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशाें को पकड़ लिया जाएगा।