{"_id":"63c4528a7f4e2175634bdcd4","slug":"na-barabanki-news-c-13-1-55096-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: वकील की हत्या में शामिल तांत्रिक का साला भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: वकील की हत्या में शामिल तांत्रिक का साला भी गिरफ्तार
Mon, 16 Jan 2023 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 16 Jan 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। सुबेहा थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले हुई वकील की हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वकील से लूटे गए एक लाख 34 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
सुबेहा थाना क्षेत्र के वार्ड सराय चंदेल गांव निवासी वकील दिनेश कुमार सिंह चंदेल बुधवार को घर से निकले थे। बृहस्पतिवार को घर से दो किलोमीटर दूर स्थित नहर कोठी के पास उनका शव पाया गया। उनकी सिर कूंच हत्या की गई थी। घटना को लेकर वकील आंदोलित हो गए थे।
पुलिस ने इस मामले में 48 घंटे के भीतर जैदपुर थाना क्षेत्र निवासी कथित तांत्रिक जब्बार को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया था। हत्या के इस मामले में जब्बार का साला इबरान निवासी लाला का पुरवा थाना कोठी भी शामिल था। उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि तंत्र-मंत्र में गड़ा धन दिलाने का लालच देकर वकील की हत्या की गई थी। वकील एक लाख 84 हजार रुपये लेकर घर से निकला था। 50 हजार रुपये जब्बार ने लिए थे, बाकी राशि इबरान के पास थी, जिसे बरामद कर लिया गया है।