फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   NA

Barabanki News: 45 मिनट में अवैध कब्जे के 4 मुकदमे दर्ज, गैंगस्टर की तैयारी

Mon, 16 Jan 2023 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 16 Jan 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
NA
बाराबंकी। टिकैतनगर थाना क्षेत्र में सरयू की तराई में स्थित सरकारी व पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप में 6 लोग प्रशासन के निशाने पर आ गए हैं। शनिवार की रात मात्र 45 मिनट के दौरान इन लोगों पर गंभीर धाराओं में चार मुकदमे दर्ज किए गए। संभवत जमीन के कब्जे के मामले में इतने कम समय में इतने मुकदमे पहली बार दर्ज हुए हैं। आरोप है कि बंदूक की नोक पर दहशत फैलाकर करीब 200 हेक्टेयर जमीन कब्जा की गई। माना जा रहा है कि पुलिस अब इन सभी पर गुंडा और गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करने जा रही है।
विज्ञापन



टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम पत्रा व बसंतपुर में तराई में स्थित सरकारी व पट्टे की जमीन से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई प्रशासन ने शुरू की है। शनिवार को इस मामले में राजस्व निरीक्षक लेखपाल समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। कार्रवाई में जुटी प्रशासन को तमाम गंभीर बातें पता लगी जिसके बाद कई पीड़ित ग्रामीण सामने आए। इसके बाद शनिवार रात टिकैतनगर थाने में मुकदमा दर्ज होने का क्रम शुरू हुआ। करीब 9:34 बजे बसंतपुर के ग्राम प्रधान अयोध्या प्रसाद पांडे की तहरीर पर पत्रा गांव निवासी बृजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ जीत बहादुर सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, अखंड प्रताप सिंह, समेत 6 लोगों पर सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, जान से मारने की धमकी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद 9:53 पर बसंतपुर के सुरेश सिंह की तहरीर पर बृजेंद्र प्रताप सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि गेहूं की फसल जोतवा कर जमीन कब्जा कर लिया और हाथ पैर बांधकर नदी में फेंकने की धमकी दी। तीसरा मुकदमा 10:10 बजे पर पत्रा गांव के रामसुमेर सिंह ने इन्हीं लोगों के खिलाफ लिखाया है।
विज्ञापन



आरोप है कि सरसों की फसल जोतवा कर जमीन पर कब्जा कर लिया और बंदूक की नोक पर धमकाते हुए मारपीट की। चौथा मुकदमा 10:19 पर बसंतपुर गांव के इकबाल सिंह ने इन्हीं लोगों पर दर्ज कराया है, जिसमें 37 बीघा गेहूं की फसल जबरन जोतवाने कर नष्ट कराने और धमकाने का आरोप है। शनिवार को दिन में ही अवैध कब्जे पर लापरवाही बरतने के आरोप में तहसीलदार द्वारा कानूनगो, लेखपाल समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी के बाद ताबड़तोड़ मुकदमे दर्ज हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन सभी पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई होगी। इनकी अपराध से अर्जित संपत्ति को चिन्हित कुर्क किया जाएगा। टिकैतनगर के थाना प्रभारी सुरेश पांडेय ने बताया कि सभी मुकदमों की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed