फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   NA

Barabanki News: गैंगस्टर सिंगला की पत्नी पर एक और मुकदमा

Mon, 16 Jan 2023 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 16 Jan 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसीबाराबंकी। गैंगस्टर संजय सिंगला के साथ उसके परिजनों और साथियों पर प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता ही जा रहा है। गैंगस्टर के मामले में फरार सिंगला की पत्नी मंजू सिंगला के खिलाफ न्यायालय की अवमानना का केस शनिवार रात शहर कोतवाली में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



लखनऊ के विजईपुर, विशेष खंड गोमतीनगर निवासी संजय सिंगला पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने, लोगों को जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। बीते शनिवार को उसके भुहेरा गांव स्थित कॉम्प्लेक्स पर प्रशासन ने बुलडोजर चलवाया था। दरअसल, कई मुकदमे दर्ज होने के बाद संजय सिंगला समेत कई लोगों पर शहर कोतवाली में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें उसकी पत्नी मंजू सिंगला को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन



संजय सिंगला जहां जेल में बंद है, वहीं मंजू सिंगला फरार है। अदालत ने वारंट भी जारी किया है। इस मामले में शहर कोतवाली के सिविल लाइन पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश कुमार गुप्ता ने गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार होने और न्यायालय में आत्मसमर्पण न करने के आरोप में मंजू सिंगला पर कोर्ट की अवमानना का केस दर्ज कराया है। अधिकारियों के अनुसार सिंगला का साथ देने वाले लोगों और उसके अपराध के भागीदार परिजनों पर भी कार्रवाई होगी। शहर कोतवाल संजय मौर्य का कहना है कि पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed