{"_id":"65187922c35bf231d00e2266","slug":"musharraf-slaps-aniket-barabanki-news-c-315-1-brp1005-5484-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मुशर्रफ ने अनिकेत को दी पटकनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मुशर्रफ ने अनिकेत को दी पटकनी
Sun, 01 Oct 2023 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
सैदनपुर (बाराबंकी)। कस्बा बदोसराय के रामलीला बाजार मैदान में आयोजित दंगल में अलग-अलग जिलों से आए करीब दो दर्जन पहलवानों ने जोर आजमाइश की। दंगल में नामी-गिरामी पहलवानों के दांवपेच देखकर दर्शक रोमांचित हो गए। तालियां बजाकर दर्शकों ने उत्साहवर्धन किया।
दंगल में सबसे पहली कुश्ती लखनऊ के अनिकेत एवं भगोली के मुशर्रफ के बीच हुई। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा, लगातार दो बार लड़ने के बाद मुशर्रफ ने बाजी मारी। दूसरी कुश्ती टिकुरी के रोहन एवं तेलवारी के जय सिंह के बीच हुई, जिसमें जय सिंह ने रोहन को पटकनी दी। इसके बाद कुश्ती तेलवारी के निखिल एवं भगौली के ललित के बीच हुई, इसमें निखिल विजयी रहे।
लखनऊ के अमराई गांव के शिवम एवं जलपापुर के रोहित के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, इसमें अमराई के शिवम ने बाजी मारी। जरवल रोड के सनी एवं रामनगर के अंकित के बीच कड़े मुकाबले में अंकित विजयी हुए। लखनऊ स्थित छावनी के रोहित कुमार ने मसौली के शिबू पहलवान ने रोहित को चित किया। इस मौके पर दंगल के आयोजक अजय यादव, रामतीर्थ मौर्य, ग्राम प्रधान निसार मेहंदी, मुन्ना तिवारी, अकरम अंसारी आदि मौजूद रहे।