{"_id":"62c5da7817bac0076b26f133","slug":"murder-barabanki-news-lko638456784","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की ईंट से कूंच कर हत्या, दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की ईंट से कूंच कर हत्या, दो पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटवाधाम (बाराबंकी)। बदोसरायं थाना क्षेत्र के तहसीपुर गांव में बुधवार को दिनदहाड़े एक महिला की ईंट से कूंच कर हत्या कर दी गई। घटना अवैध संबंधों के कारण हुई। मृतका के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में पुलिस तैनात है। एएसपी पूर्णेंदु सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
बदोसरायं थाना क्षेत्र के तहसीपुर गांव निवासी गुलाबा उर्फ शारदा देवी (50) के पति गुलाब सिंह का एक साल पहले देहांत हो गया था। पुलिस के अनुसार, गुलाबा के संबंध गांव के अशोक तिवारी व जितेंद्र कुमार से थे। जितेंद्र हमेशा अशोक से संबंध रखने का विरोध करता था।
बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गुलाबा गांव से कोटवाधाम जा रही थी। गांव के बाहर निकलते ही जितेंद्र आ गया। उसकी गुलाबा से कहासुनी हुई और देखते हर देखते उसने गुलाबा पर ईंट से हमला कर दिया। निजी अंगों पर ईंट से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल गुलाबा को लेकर परिवारीजन सीएचसी सिरालीगौसपुर पहुंचे। यहां से जिला अस्पताल ले जाते समय गुलाबा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने गांव से ही आरोपी जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जितेंद्र ने बताया कि उसके साथ अशोक तिवारी ने भी महिला को मारापीटा है। थाना प्रभारी अमित मिश्रा के अनुसार, मृतका के भतीजे दुर्गेश की तहरीर पर जितेंद्र व अशोक के खिलाफ केस दर्ज किया है। अशोक की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि मृतका की दो बेटियों की शादी हो चुकी है। उसका पुत्र पल्लू सिंह गुजरात प्रांत के सूरत में मेहनत मजदूरी करता है।
मानवता शर्मसार, तमाशबीन लोग बनाते रहे वीडियो
तहसीपुर गांव में बुधवार सुबह हुई यह घटना मानवता को शर्मसार कर गई। जिस वक्त वहसी बना जितेंद्र गुलाबा पर ईंट से हमला कर रहा था और वह बचाव के लिए चीख रही थी। उस वक्त किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। लोग न केवल तमाशा देखते रहे बल्कि मोबाइल से वीडियो भी बनाते रहे।