{"_id":"60b52e3f8ebc3e64ba597f14","slug":"murder-barabanki-news-lko5804259131","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की हत्या, तालाब में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम की हत्या, तालाब में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल की एक मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारे ने बच्ची की एक आंख फोड़ने का भी प्रयास किया। इस अपराध के बाद शव को तालाब में फेंक दिया। तलाश कर रहे परिजन को शव मिलने पर कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार में लेकर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बच्ची के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के गांव का रहने वाला अनुसूचित जाति का एक व्यक्ति दो दिन पूर्व जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक अन्य गांव में अपनी रिश्तेदारी में शादी के कार्ड बांटने गया था। तभी रविवार की देर शाम उसकी पत्नी अपनी छह वर्षीय पुत्री, 10 वर्षीय पुत्र व 4 वर्षीय पुत्र के साथ घर के अंदर सो रही थी। मध्यरात्रि जगी महिला ने जब बिस्तर पर छह वर्षीय बेटी को नहीं देखा तो उसने खोजबीन शुरू की। बेटी का कुछ पता नहीं लगने पर उसने पास पड़ोस में यह बात बताई।
इस पर काफी लोगों ने गांव के निकट से निकली रेलवे लाइन सहित आसपास तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद रात करीब 3 बजे ग्रामीण बच्ची की तलाश कर रहे थे कि गांव से लगभग पांच सौ मीटर की दूर एक तालाब में बच्ची का शव दिखाई दिया। इसके बाद सूचना डायल 112 पर दी गयी। जिस पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के सामने तालाब से शव निकाला गया। मृतका के पिता का आरोप है कि उसके गांव के रहने वाले अजय ने उसकी बेटी की बड़ी बेरहमी से हत्या करने के बाद उसकी आंखों को नुकसान पहुंचाया है। जिससे आंख और नाक से काफी रक्तस्राव हुआ है।
विज्ञापन
वहीं गले में कसाव के निशान होने से जाहिर होता हैं कि बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई हैं। आरोप है कि अजय मृतका के परिवार से रंजिश रखता था जिसके चलते उसने यह वारदात की है। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। ग्रामीणों के मुताबिक अजय आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है जो कई मामलों में जेल जा चुका है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मासूम की हत्या किन परिस्थितियों में की गई है, यह जांच के बाद ही पता लग सकेगा।
एक बच्ची के शव मिलने की जानकारी पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की है। पंचनामा में पता लगा है कि बाएं हाथ की तरफ चोट है। आंख को कोई चोट पहुंचाने जैसी बात नहीं है। गला दबाकर हत्या की गई है। आरोपी के खिलाफ मृतका के पिता ने तहरीर दी है। उस पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
-यमुना प्रसाद, एसपी