फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   MP became positive, wife and daughter also infected

सांसद हुए पॉजिटिव, पत्नी और बेटी भी संक्रमित

Wed, 26 Aug 2020 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
MP became positive, wife and daughter also infected
बाराबंकी। कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। संक्रमण की चपेट में भाजपा सांसद, पत्नी और बेटी भी आए गए हैं। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सांसद ने पत्नी और बेटी समेत खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने अपील की है कि जो लोग उनके संपर्क में आए हैं, वह अपनी जांच करा लें। जिले के चार मासूम भी संक्रमित पाए गए हैं। जिला अस्पताल, कोषागार, एलआई कर्मी और एक ग्राम विकास अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में 109 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन

भाजपा सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने ट्वीट कर बताया कि तकलीफ होने पर कोरोना की जांच कराई। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जांच में सांसद की पत्नी और बेटी भी पॉजिटिव मिलीं। जिस पर उन्होंने पत्नी, बेटी समेत खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। संपर्क में आए लोगों से जांच कराने तथा होम क्वारंटीन में रहने की अपील की है। इसके अलावा कटरा मोहल्ले का एक वर्षीय मासूम, ककरहिया की दो वर्षीय मासूम, काजी बेहटा का आठ वर्षीय और रसूलपुर मोहल्ले का एक वर्षीय मासूम भी संक्रमण की चपेट में आ गया है, जिस पर इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

वहीं जिला अस्पताल के दो कर्मचारी, जिला कोषागार का एक कर्मचारी, एलआईसी का एक कर्मचारी, हरख ब्लॉक का एक ग्राम विकास अधिकारी जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जांच रिपोर्ट आने के बाद इन लोगों को खुद को होम आइसोलेशन में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमितों की संख्या हुई 3186
जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले में कोरोना के अब तक 3186 संक्रमित पाए जा चुके हैं। जबकि उपचार के बाद 2056 ठीक भी हो गए हैं। एक्टिव केसों की संख्या भी एक हजार पार कर गई है। जिले में हॉटस्पॉट की संख्या 391 तक पहुंच गई है। इनमें सबसे ज्यादा हॉटस्पॉट सदर तहसील नवाबगंज में 229 हैं।
जुलूस निकालने के प्रयास में सात पर केस
प्रभारी निरीक्षक बदोसरायं सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कस्बे में ही मो. हनीफ के घर के पास स्थित मस्जिद के निकट जमशेद, हनीफ, अब्दुल अजीज, फैजन, सोनू, दिलशाद, शहीद, गुल्ले समेत करीब 50 से 60 लोग मुहर्रम का जुलूस निकालने का प्रयास कर रहे थे। जिस पर सात नामजद समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ सरकार द्वारा जारी आदेशों का उल्लंघन और महामारी अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
55 लोगों की हुई कोरोना जांच
सीएचसी घुंघटेर प्रभारी डॉ. आरपी वर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण पर रोक लगाने के लिए कैंप लगाकर लोगों की जांच की जा रही है और लोगों को रोग से बचाव के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को टिकैतगंज कस्बे के कुंडवा चौराहे पर चिकित्सकों की टीम द्वारा कैंप लगाया गया, जिसमें करीब 55 लोगों की कोरोना की जांच की गई। इस दौरान सभी को शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने और मास्क लगाकर कर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की गई।

250 मीटर का दायरा सील
बदोसरायं कस्बे में कोरोना का मरीज मिलने के बाद एसडीएम प्रतिपाल सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने संक्रमित युवक को होम आइसोलेट कराया है। आसपास के 250 मीटर के दायरे को पूरी तरह से सील कराते हुए सैनिटाइज कराए जाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed