फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Movement of heavy vehicles prohibited on Sanjay Setu

Barabanki News: संजय सेतु पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक

Mon, 09 Mar 2026 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 09 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Movement of heavy vehicles prohibited on Sanjay Setu
बाराबंकी। सरयू नदी पर बने संजय सेतु की चौदहवीं कोठी पर दरार आने के बाद आवागमन को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। भारी वाहनों पर रोक लगा दी गई है। पुल पर संकेतक भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

दरार भरने के लिए मिट्टी से भरी बोरियां डाली गई हैं और ज्वाइंटर के दोनों ओर पुल कमजोर है जैसे चेतावनी संकेतक लगाए गए हैं। इन उपायों के बावजूद, पुल पर यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है, जिसमें एक समय में एक दिशा से ही वाहनों को गुजरने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह से ही बाराबंकी की ओर से बड़ी गाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। वर्तमान में केवल छोटी गाड़ियां और बसें ही पुल से होकर गुजर पा रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति तब तक बनी रहने की संभावना है जब तक कि वैकल्पिक व्यवस्थाएं पूरी नहीं हो जातीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैकल्पिक पिपा पुल का निर्माण जारी

संजय सेतु के पास सरयू नदी में घाघरा घाट पर एक वैकल्पिक दो-लाइन वाले पीपा पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार रविवार की शाम तक पुल के दोनों रैंप बनकर तैयार हो गए हैं। 18 पीपा को तीन-तीन के जोड़े में जोड़कर कुल छह जोड़े तैयार किए जा चुके हैं। उम्मीद है कि अगले तीन से चार दिनों में बाराबंकी की ओर बहने वाली धारा में पीपा डालने का काम लगभग पूरा हो जाएगा। इस वैकल्पिक पुल के निर्माण से संजय सेतु पर दबाव कम होगा और आवागमन सुचारू रूप से जारी रह सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed