फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Mother murdered, father in jail...innocent dependent on grandparents

Barabanki News: मां की हत्या, पिता जेल में...दादा-दादी के सहारे मासूम

Tue, 09 Jun 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 09 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Mother murdered, father in jail...innocent dependent on grandparents
बाराबंकी। कैलेंडर में दर्ज आठ जून की तारीख अरुई गांव के दो मासूम भाइयों के लिए शायद जिंदगी भर कभी सामान्य नहीं हो पाएगी। संयोग देखिए कि आठ जून 2018 को उनकी मां संगीता की हत्या हुई थी और आठ जून 2026 को अदालत ने पिता दामोदर और उसकी प्रेमिका मनोरानी उर्फ राधिका को उम्रकैद की सजा सुना दी। पांच साल के लंबे इंतजार के बाद न्याय मिलने के साथ दोनों बच्चे मानो अनाथ हो गए। उनका भविष्य खतरे में है।
विज्ञापन

दामोदर व संगीता के दो पुत्र आर्यन (8) और विभु (6) है। जब वारदात हुई थी तब दोनों गोद से उतरकर स्कूल जाना सीख रहे थे। इतना ही नहीं दामोदर की प्रेमिका मनोरानी के भी एक बेटा है। ग्रामीण बताते हैं कि बच्चों को लंबे समय तक यह समझ ही नहीं आया कि आखिर उनकी मां उनके पास क्यों नहीं लौट रही।
विज्ञापन

समय के साथ उन्हें सच्चाई का पता चला, लेकिन तब तक बचपन का एक बड़ा हिस्सा उनसे छिन चुका था। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ी सजा उन दो मासूमों को मिली है, जिन्होंने बिना किसी गलती के मां-बाप दोनों का साथ खो दिया। मां अब इस दुनिया में नहीं है और पिता उम्रकैद की सजा काटेगा। फिलहाल दोनों को उनके बुजुर्ग दादा व दादी सहारा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................
घटना के बाद गांव में हुआ था बवाल
आठ जून को संगीता की हत्या के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर दामोदर को भी हिरासत में ले लिया था। नौ जून को पुलिस संगीता के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए अरुई गांव पहुंची, तो दामोदर के भाई-बहनों समेत कई ग्रामीण आक्रोशित हो गए। पुलिस दामोदर को अपने साथ लेकर गई थी।

इस दौरान दामोदर ने आरोप लगाया कि पुलिस उसकी पिटाई कर रही है, जिससे ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस पर हमला बोल दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके जवाब में ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। इस झड़प में दो थानाध्यक्ष सहित छह पुलिसकर्मी तथा 11 ग्रामीण घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed