फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Mother loses her hand on the road, car runs over child

Barabanki News: सड़क पर छूटा मां का हाथ, मासूम को रौंदते निकली कार

Sun, 22 Feb 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 22 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Mother loses her hand on the road, car runs over child
सैदनपुर। सफदरगंज थाना क्षेत्र के महमूदाबाद कस्बे में दरियाबाद रोड पर शनिवार शाम तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद बाजार में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर वाहन कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


नूरगंज हमीदनगर निवासी वीरपाल यादव के दो बेटों में बड़ा दिव्यांशु यादव (6) शनिवार शाम मां सुनीता के साथ कपड़े खरीदने गांव से करीब दो किमी दूर महमूदाबाद बाजार आया था। बताते हैं कि सुनीता पुत्र का हाथ पकड़े हुए थीं। बाजार के पास ही सड़क पार करते समय अचानक उनका हाथ छूट गया। इसी दौरान सफदरगंज से दरियाबाद जा रही तेज रफ्तार कार दिव्यांशु को रौंदते हुए निकल गई। स्थानीय लोगों ने कार रुकते ही चालक को पकड़ लिया और तत्काल एंबुलेंस बुलाकर बच्चे को सिरौलीगौसपुर संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां की हालत सबसे खराब है, क्योंकि उन्हीं के सामने घटना हुई। इमरजेंसी में तैनात डॉ. अविनाश उपाध्याय ने बताया कि बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई थी और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गहरे घाव थे। एसएचओ अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि मृतक के पिता लखनऊ में मजदूरी करते हैं। बालक कक्षा एक का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed