फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Mother daughter died due electric shock chaos the family

Barabanki: करंट की चपेट में आकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम

Wed, 25 Jun 2025 04:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 25 Jun 2025 04:14 PM IST
सार

बाराबंकी के असंद्रा कस्बे में करंट की चपेट में आने से मां-बेटी की जान चली गई। इस हादसे ने पूरे परिवार को गमगीन कर दिया। पुलिस जांच के साथ बिजली विभाग से तकनीकी जांच करवा रही है।

विज्ञापन
Mother daughter died due  electric shock chaos  the family
करंट से मां-बेटी की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असंद्रा कस्बे में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में मां-बेटी की जान चली गई। कपड़े उतारते समय लोहे के तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर दोनों की मौत हो गई। घटना से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, असंद्रा कस्बे के पट्टी सैयद मोहल्ला निवासी अली हैदर की 24 वर्षीय पुत्री चमन ज़हरा दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी के चलते छत पर सुखाए गए कपड़े उतारने गई थी। कपड़े जिस लोहे के तार पर फैले थे, उसी में तकनीकी कारणों से करंट दौड़ रहा था। जैसे ही चमन ने कपड़ों को छूने की कोशिश की, वह करंट की चपेट में आकर चिपक गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Shubhanshu Shukla: अंतरिक्ष के लिए उड़ान भर शुभांशु ने रचा इतिहास, भावुक माता-पिता बोले- उन पर नाज है
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: सीएम योगी बोले- मोदी राज में किसानों में आई खुशहाली, अब किसान आत्महत्या नहीं करता है


बेटी की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां कनीज़ फातिमा (45) दौड़ती हुई छत पर पहुंचीं और बेटी को बचाने का प्रयास करने लगीं। मगर जैसे ही उन्होंने बेटी को छूआ, वह खुद भी करंट की चपेट में आ गईं। जब तक अन्य परिजन और मोहल्ले के लोग पहुंचे, तब तक दोनों की हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। परिजन और स्थानीय ग्रामीण दोनों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

थाना असंद्रा के प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि प्रथम दृष्टया यह हादसा करंट प्रवाहित तार से हुआ प्रतीत होता है, बिजली विभाग से तकनीकी जांच भी करवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed