{"_id":"b1c8fe5c9e4b5638d9697c86b362ba2f","slug":"most-voters-enlarged-in-the-daryabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरियाबाद में बढ़े सबसे ज्यादा मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरियाबाद में बढ़े सबसे ज्यादा मतदाता
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग के निर्देश पर चलाए गए मतदाता सूची संशोधन अभियान के बाद जिले में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 21 लाख 69 हजार 994 हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा मतदाता यदि किसी विधानसभा क्षेत्र में बढे़ हैं तो वह दरियाबाद है। इसके बाद दूसरे नंबर पर हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र है।
चुनाव आयोग के आदेश पर फोटोयुक्त मतदाता सूची को संशोधित करने के लिए जिले में अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ ने नाम बढ़ाने, घटाने और शुद्ध करने के लिए प्रारूप भरकर जमा कराए गए। अंतिम सूची प्रकाशन के बाद जिले में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 21 लाख 69 हजार 994 हो गई है जबकि पहले यह संख्या 21 लाख 46 हजार 583 थी। इस प्रकार पूरे जिले में 23 हजार 411 मतदाता बढे़।
वहीं इस बार चलाए गए अभियान में सबसे ज्यादा मतदाता दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में बढ़े यहां पर 5314 नए मतदाता बने। दूसरे नंबर पर हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र रहा। यहां पर 4025 नए मतदाता बने। इसके अलावा रामनगर में 3786, बाराबंकी सदर में 3843, कुर्सी में 3368 और जैदपुर में 2801 मतदाता बढे़। वहीं रुदौली आंशिक में 274 नए मतदाता बढे़। इस बाबत सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एसडी यादव का कहना है कि जिले मतदाता सूची संशोधन अभियान के बाद जिले में नए मतदाताओं की संख्या बढ़कर 23 हजार 411 हो गई। इस प्रकार जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 21 लाख 69 हजार 994 हो गई है।