फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Most of the children are reluctant to go to schools in other villages

Barabanki News: दूसरे गांवों के स्कूल जाने से कतरा रहे ज्यादातर बच्चे

Sat, 26 Jul 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 26 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Most of the children are reluctant to go to schools in other villages
फतेहपुर (बाराबंकी)। फतेहपुर ब्लाक के आठ परिषदीय विद्यालयों की पेयरिंग कर वहां पढ़ने वाले बच्चों को दूसरे गांवों में संचालित विद्यालयों में शिफ्ट किया गया है। दूसरे गांवों में स्थिति इन स्कूलों में जाने से आधे से ज्यादा बच्चे कतरा रहे हैं। इनमें से कई विद्यालयों की दूरी एक किलोमीटर से भी ज्यादा है। ऐसे में सुनसान रास्तों से हो कर स्कूल तक पहुंचने में उन्हें कुत्ते, बंदर व आवार पशुओं का डर सताता है। अभिभावक भी अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। पेयरिंग किए गए प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमपुर में 27 बच्चे पंजीकृत थे। जिनको करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है प्राथमिक विद्यालय धरौली में समायोजित किया गया है। गांव से विद्यालय जाने वाले रास्ते का काफी इलाका सुनसान में पड़ता है, वही रास्ते के किनारे दो बड़े तालाब भी हैं। बच्चे जब घर से निकलते हैं।
विज्ञापन

इसके चलते बच्चों के स्कूल से वापस न लौटने तक परिजन उनकी सलामती को लेकर परेशान रहते हैं। वहीं प्राथमिक विद्यालय तिलरन को ग्राम रोजा में पेयर किया गया है। इन दोनों विद्यालयों की दूरी विभागीय स्तर पर आठ सौ मीटर बताई जा रही है जबकि जमीनी तौर यह दूरी एक किलोमीटर से ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed