{"_id":"62e6d786fcf0e713812e9c23","slug":"more-than-30-villages-on-the-target-of-saryu-barabanki-news-lko642086573","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: लगातार बढ़ रहा सरयू नदी का जलस्तर, निशाने पर 30 से ज्यादा गांव, ग्रामीण सहमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: लगातार बढ़ रहा सरयू नदी का जलस्तर, निशाने पर 30 से ज्यादा गांव, ग्रामीण सहमे
Mon, 01 Aug 2022 04:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 04:40 PM IST
सार
सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके कारण 30 से ज्यादा गांव में बाढ़ का खतरा नजर आ रहा है। प्रशासन की तरफ से अभी तक ग्रामीणों को सतर्क नहीं किया गया है।
विज्ञापन
गांवों तक पहुंचा सरयू का पानी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरयू नदी का जलस्तर प्रति घंटे एक सेेमी. बढ़ रहा है। तहसील क्षेत्र के करीब 30 गांवों के किनारे तक पानी पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने के बाद भी तहसील प्रशासन की टीम प्रभावित गांवों में नहीं पहुंची और न ही तराई क्षेत्र के ग्रामीणों को सतर्क ही किया गया है। हालांकि बाढ़ के भय से तराईवासी सहमे हैं।
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर तहसील में सरयू नदी के जलस्तर में पिछले कुछ दिनों से बढ़ोतरी जारी है। नदी का जलस्तर धीरे-धीरे खतरे के निशान के करीब पहुंच रहा है। जलस्तर चेतावनी बिंदु पार कर चुका है। इसके बावजूद तैयारिया मुकम्मल नहीं हैं। पूरे बाढ़ क्षेत्र में सरकारी नाव का कहीं अता-पता नहीं है।
विज्ञापन
क्षेत्र के टेपरा, सनावा, कहारनपुरवा, विहड़, बघौलीपुरवा, कोठीडीहा, सिरौलीगुंग, भयकपुरवा, बबुरी, घुटरू, परसा, सरदाहा, गोबरहा, तेलवारी, इटहुआपूर्व के साथ नव्वनपुरवा, परसवाल आदि गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इन सभी गांवों के पास नदी का पानी पहुंच गया है। जलस्तर थोड़ा और बढ़ने पर ये सभी गांव बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं सरयू की तलहटी में बसे तेलवारी व गोबरहा गांव के पास सरयू नदी की कटान भी तेज हो गयी है। मगर इसे रोकने के लिए बाढ़ खंड का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। तेलवारी गांव के पांच घर कटान के एकदम करीब पहुंच गए हैं। गनेशपुर प्रतिनिधि के अनुसार सरयू का जलस्तर प्रति घंटे एक सेमी. बढ़ रहा है। हालांकि खतरे के निशान से बीस सेमी. नीचे हैं। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता शशिकांत सिंह ने बताया कि जलस्तर में कुछ बढ़ोतरी हुई है जो बारिश के चलते है। क्षेत्र में बाढ़ की आशंका नहीं है।