फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   mlc election

एमएलसी चुनाव में निरक्षर जनप्रतिनिधियों की अहम होगी भूमिका

Sun, 27 Mar 2022 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
mlc election
बाराबंकी। सदस्य विधान परिषद के चुनाव में इस बार 2854 जनप्रतिनिधि मतदाताओं में से 413 ऐसे मतदाता हैं जो निरक्षर हैं। ऐसे में ये सहायक का सहारा लेकर अपने पसंदीदा प्रत्याशी को मतदान करेंगे। ऐसे में इन मतदाताओं की अहम भूमिका रहेगी। निरक्षरों में प्रधान और बीडीसी की संख्या सबसे अधिक है।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नौ अप्रैल को मतदान का इंतजार है। एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची भी तैयारी हो चुकी है। इस सूची में 2854 मतदाता हैं। इनमें 1161 प्रधान, 1440 बीडीसी, 57 डीडीसी, 189 सभासद सहित सांसद, विधायक, शिक्षक व स्नातक एमएलसी, जिला और निकायों के अध्यक्ष आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

इनमें से 413 जनप्रतिनिधि ऐसे हैं जो पढ़े-लिखे नहीं हैं। इनमें प्रधान और बीडीसी की संख्या अधिक हैं। ऐसे में मतदान के लिए इन्हें सहायकों की जरूरत पड़ेगी। इनकी भूमिका अहम होगी। मतदाता सूची में 1576 पुरुष तो 1278 महिला मतदाता शामिल हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि निरक्षर मतदाताओं को सहायक द्वारा वोट डालने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष पेन से ‘एक’ लिखकर करना होगा वोट
राज्य निर्वाचन आयोग ने विशेष प्रकार का पेन जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया है। इस पेन के जरिए मतदाता बैलेट पेपर पर अपने पसंदीदा प्रत्याशी के सामने ‘एक’ लिखकर वोट करेंगे। इसे लेकर प्रत्याशी भी अपने मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं।
ब्लॉक-मतदाता-निरक्षर
निंदूरा-208-22
फतेहपुर-245-36
सूरतगंज-218-09
रामनगर-183-53
मसौली-153-26
देवा-204-38
जि.पं. का.-202-13
हरख-200-17
त्रिवेदीगंज-158-20
हैदरगढ़-194-27
सिद्धौर-221-21
बनीकोडर-197-28
दरियाबाद-174-30
सि.गौसपुर-177-29
पूरेडलई-120-44
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed