फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   mission shakti

सम्मान से नवाजी गईं उत्कृष्ट कार्य करने वाली आधी आबादी

Sun, 22 Aug 2021 01:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
mission shakti
बाराबंकी। महिलाओं-बेटियों को स्वावलंबी और सुरक्षा के लिए उन्हें जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ शनिवार को हुआ। कलेक्ट्रेट के लोक सभागार में हुए एक कार्यक्रम में सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण का सीधा प्रसारण दिखाया गया। फिर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 120 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान मौजूद महिलाओं में गजब का उत्साह देेखने को मिला।
विज्ञापन

महिलाओं और बेटियों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक हैदरगढ़ बैजनाथ रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा महिलाओं को हर योजना में सम्मान दिया गया है। फिर वह चाहे पीएम आवास हो, अनाज हो या उज्ज्वला कनेक्शन। महिलाएं आज किसी से पीछे नही हैं। इससे पहले सीएम द्वारा लखनऊ में आयोजित मिशन शक्ति के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण महिलाओं को दिखाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 120 महिलाओं को शील्ड, प्रशस्ति पत्र, राखी और मास्क आदि देकर विधायक बैजनाथ रावत व सतीश शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। इनमें चिकित्सक, पुलिस, पंचायतीराज, नगर विकास, महिला समूह, शिक्षा, बाल विकास, महिला कल्याण आदि विभागों की आधी आबादी शामिल रही। सम्मान पाने के बाद महिलाओं का उत्साह गजब का दिखा और वह ग्रुप में सेल्फी लेती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानों पर हुई मिशन शक्ति कक्ष की शुरुआत
महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों और उत्पीड़न की रोकथाम के लिए जिले के सभी थानों पर मिशन शक्ति कक्ष का शुभारंभ कर बालिकाओं, महिलाओं को स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं की सुुरक्षा के लिए चल रही विभिन्न हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी गई। बताया गया कि प्रत्येक थाने पर इन कक्षों में महिला बीट पुलिस अधिकारी नियुक्ति की गई है।

महिलाओं के लिए बने कई कानून
फतेहपुर के ब्लॉक सभागार में हुए मिशन शक्ति महिला सम्मान समारोह में विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों को रोकने के लिए सरकार द्वारा कई कानून बनाए गए हैं। इनकी जानकारी महिलाओं को होना जरूरी है। डीएम आदर्श सिंह ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए बहुत सारे क्षेत्रों में कार्य किए जा रहे हैं। यही वजह है कि जिले में सभी तहसीलों में सब रजिस्ट्रार पद पर महिलाएं नियुक्त हैं। कार्यक्रम में 75 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed