फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   misister visit

पशुधन मंत्री ने साहीवाल नस्लों की ली जानकारी, खिलाया गुड़

Wed, 15 Jul 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
misister visit
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। सूबे की सरकार के पशुधन मत्स्य एवं दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने जहांगीराबाद स्थित चक गजरिया फार्म का निरीक्षण किया। इस दौरान काऊ सेट जाकर गायों को गुड़ खिला कर उनके रहन सहन की व्यवस्था देखी। हरा चारा, दूध उत्पादन के साथ लैब में भ्रूण प्रत्यारोपण की तकनीकी की जानकारी ली। मंत्री चौधरी द्वारा किय गया यह निरीक्षण पूरी तरह से औपचारिकता भर दिखा न तो यहां के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ बैठक की और न ही उन्हें यहां कोई व्यवस्था ही नजर आई।
विज्ञापन

थाना जहांगीरबाद के ठीक सामने बने मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट राजकीय पशुधन परिक्षेत्र चक गजरिया का दौरा करते हुए पशुधन मंत्री ने यहां के परिसर के बारे में विस्तृत रूप से समझा। यहां मौजूद 900 साहीवाल गायों की नस्लों के बारे में जानकारी ली और दर्जन भर गायों को गुड़ और सेब खिलाकर गौ सेवा भी की। इसके बाद भ्रूण प्रत्यरोपण लैब में जाकर डॉक्टरों से जानकारी भी जुटाई।
विज्ञापन

25 सितंबर 2019 को कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने यहां औचक निरीक्षण के दौरान ऐलान किया था कि महज दो माह में यहां सोलर लाइट का बड़ा पावर हाउस लगाया जाएगा। जो देश का मॉडल होगा। गोबर गैस से सीएनजी गैस बनाने के साथ यहां की सैकड़ों बीघा बंजर भूमि को जैविक खाद से खेती करके मिसाल कायम करेंगे। लेकिन इनके एलान के नौ माह बीत गए पर आज तक मंत्री जी के घोषणा का कोई असर होता नहीं दिखा। इस बबात पत्रकारों के सवाल पर मंत्री जी चुप्पी साध कर लखनऊ रवाना हो गए और यहां के कर्मचारियों की राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

चक गजरिया में कुल नौ इकाइयां करोड़ों की लागत से संचालित हैं। इसमें पशु धन मंत्री श्री चौधरी ने साहीवाल डेरी फार्म, भूर्ण प्रत्यारोपण प्रयोगशाला का निरीक्षण करके जलपान कर लौट गए। उन्होंने यहां अन्य कोई इकाई बायोगैस प्लांट, इंसीलेटर आदि इकाईयों में जाना जरुरी नहीं समझा। गौर करने वाली बात यह है कि यह इकाईयां बदहाल दशा में पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed