फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Miscreants looted jewelery worth two lakhs from a moving bike

Barabanki News: चलती बाइक से दो लाख के जेवर लूट ले गए बदमाश

Sun, 14 Jul 2024 04:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 14 Jul 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Miscreants looted jewelery worth two lakhs from a moving bike
बड्डूपुर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र बड्डूपुर में शुक्रवार देर शाम लखनऊ से वापस लौट रहे दंपति को ओवरटेक कर बाइक सवार बदमाशों ने दो लाख के जेवरों से भरा पर्स लूट लिया। युवक ने काफी दूर तक बदमाशों का पीछा किया मगर उन्हें पकड़ने में असफल रहा। सूचना पाकर एएसपी व सीओ मौके पर पहुंच गए। केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही।
विज्ञापन

कस्बा बड्डूपुर के निवासी दीपू कुमार अपनी पत्नी मोहनी के साथ लखनऊ के कपूरथला में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे। शुक्रवार की देर शाम दोनों लखनऊ से वापस बड्डूपुर लौट रहे थे। बरसात के कारण उन्हें बेहटा और टिकैतगंज के पास रुकना भी पड़ा। लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर शाम करीब सात बजे बुढ़ना गांव के पास अचानक पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक किया और एक बदमाश ने बाइक पर सवार मोहनी के हाथ से पर्स छीन लिया। इस दौरान दंपति सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त होते बचे।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देते के बाद बदमाश सीधे भागे, लेकिन दीपू ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। तीन-चार किलोमीटर तक पीछा किया लेकिन बदमाशों को पकड़ने में नाकाम रहे। दीपू की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने सड़क के दोनों ओर नाकेबंदी की। एएसपी उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा और सीओ फतेहपुर डॉ. बीनू सिंह मौके पर पहुंच गईं। दीपू ने बदमाशों की बाइक का नंबर याद करने की कोशिश की। उन्होंने एक डिजिट छोड़ बाकी नंबर पुलिस को बताया। उन्होंने बताया कि पर्स में करीब ढाई हजार रुपए और दो लाख के जेवर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ फतेहपुर ने बताया कि पुलिस छानबीन में लगी है। केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed