{"_id":"95cb970094d43dd0e22fdee4541cb668","slug":"miscreants-broke-toll-barrier-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक लूटकर भाग रहे बदमाशों ने तोड़ा टोल बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक लूटकर भाग रहे बदमाशों ने तोड़ा टोल बैरियर
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती जिले से बुधवार की रात चालक व क्लीनर को अगवाकर एक ट्रक लूटकर भाग रहे बदमाशों ने हाईवे पर अहमदपुर टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ दिया। मामले की जानकारी पर पुलिस की सक्रियता से बदमाश हाईवे पर ही ट्रक व एक डीसीएम छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में ले लिया है। डीसीएम से दो तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए हैं।
फैजाबाद के व्यापारी प्रेम अरोरा के ट्रक चालक यशपाल सिंह निवासी ग्राम रामपुर थाना मेडरवा जिला बस्ती व क्लीनर हरिओम सिंह निवासी ग्राम सोनबरा बुर्जुग थाना कैंपियरगंज जिला गोरखपुर बुधवार को इलाहाबाद से गिट्टी लादकर ट्रक से गोरखपुर गए थे। वापस आते समय चालक व क्लीनर ने बस्ती जिले में हाईवे पर विशाल ढाबा पर ट्रक खड़ाकर सो गए। रात में ट्रक का केबिन तोड़ घुसे पांच लुटेरों ने चालक व क्लीनर की पिटाई की व उनसे हजारों की नकदी व मोबाइल लूटने के बाद उन्हें बंधक बना लिया।
लुटेरों ने फैजाबाद जिले में रौनाही थाना क्षेत्र में जुबेरगंज बाजार के पास चालक व क्लीनर को ट्रक से बाहर फेंक दिया। चालक व क्लीनर ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बाराबंकी पुलिस से संपर्क किया। यहां पर अहमदपुर टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ एक ट्रक के भागने पर पुलिस सक्रिय हो गई। सिपाहियों ने ट्रक का पीछा किया जिसके बाद बदमाश उधौली के पास ट्रक छोड़ हाईवे पर चल रही एक डीसीएम में सवार हो गए। जब पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने सफदरगंज थाना क्षेत्र में प्यारेपुर सरैय्या के पास हाईवे पर डीसीएम भी छोड़ दी।