फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Minor tracks cut, 40 bigha fields filled with water

Barabanki News: माइनर की पटरियां कटीं, 40 बीघा खेतों में भरा पानी

Sun, 22 Dec 2024 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 22 Dec 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Minor tracks cut, 40 bigha fields filled with water
सूरतगंज के अल्हेमऊ गांव में रजबहा माइनर कटने से डूबी फसल। संवाद
सूरतगंज/त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। विकास खंड क्षेत्र सूरतगंज और त्रिवेदीगंज में माइनर कट जाने के चलते करीब 40 बीघा खेतों में पानी भर गया।
विज्ञापन


सूरतगंज क्षेत्र की मिठवारा रजबहा माइनर काफी समय से सूखी पड़ी हुई थी। सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई। दोनों पटरियों की मरम्मत भी नहीं कराई गई। नतीजतन शनिवार को माइनर में पानी पहुंचते ही अल्हेमऊ गांव के पास पटरी कट गई। इससे आसपास के खेतों व बाग में पानी भर गया।

सर्वजीत, अजय, चंद्रिका, जल्लू, अनुराग, विमलेश और देशमणि सहित अन्य किसानों के 30 बीघा आलू के खेतों में पानी भर गया। जानकारी होने पर किसान मौके पर पहुंचे। विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर सींचपाल मुकेश कुमार और मेट अनिल कुमार ने जेसीबी बुलाकर क्षतिग्रस्त पटरी को सही कराया।
विज्ञापन


अवर अभियंता विपुल कुमार ने सर्वे कराए जाने के निर्देश सींचपाल को दिए। उधर, किसानों ने बताया कि मिठवारा माइनर की सफाई में प्रति वर्ष खानापूर्ति की जाती है और लाखों रुपये का नुकसान भी होता है। माइनरों की सफाई के समय निकली हुई मिट्टी और सिल्ट को ठेकेदार बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिवेदीगंज क्षेत्र की कान्हूपुर माइनर शुक्रवार की रात सदरुद्दीनपुर गांव के पास कट गई। देखते ही देखते आसपास के खेतों के अलावा पगडंडियों पर भी पानी भर गया। ग्रामीणों को सुबह जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे। दोपहर बाद जेई आरएन श्रीवास्तव की देखरेख में जेसीबी की मदद से किनारों की मरम्मत कराई गई। किसान प्रमोद, सुधीर, सोहन, रिंकू व धर्मराज के 10 बीघा खेत की फसलों को नुकसान पहुंचा। ग्रामीणों का आरोप है कि पड़ोस के गांव के लोगों ने पटरी काट दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed