फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Minimum 4 then maximum temperature reached 16 degree Celsius

न्यूनतम 4 तो अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Mon, 17 Jan 2022 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Minimum 4 then maximum temperature reached 16 degree Celsius
बाराबंकी। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण ठंड व कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मौसम के लगातार करवट लेने के कारण जरा-सी लापरवाही पर लोगों की सेहत बिगड़ रही है। तीन दिनों से जिला अस्पताल व सीएचसी-पीएचसी पर सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

गरीब व बेसहारा लोग सबसे अधिक परेशान हैं। सर्दी में बढ़त का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भीषण ठंड के साथ घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह घने कोहरे के कारण लोग घरों में बंद रहे। कोहरे के बीच ही नौकरी पेशा लोग घर से निकले। लोगों को उम्मीद थी कि देर से ही सही मगर धूप निकलेगी। हालांकि धूप का दर्शन दो बजे के बाद हुआ। धूप इतनी कमजोर रही कि पूरे दिन लोग अलाव के सामने बैठे नजर आए। धूप से कोई राहत मिलती नहीं दिखी। जिले में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में भी घने कोहरे के साथ तेज ठंड पड़ेगी। प्रदेश के जिन जिलों को लेकर मौसम विभाग ने कोहरे व ठंड का अलर्ट जारी किया है उनमें बाराबंकी भी शामिल है। इसके बावजूद शहर में सही तरीके से अलाव नहीं जलवाए जा रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन की इस लापरवाही से आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed