फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   miner

ड्रेन की सफाई नहीं होने से उफनाई माइनर, जलमग्न हुई फसल

Tue, 28 Dec 2021 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
miner
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। ड्रेन की सफाई नहीं होने और माइनर के उफनाने से किसानों की गाढ़ी कमाई से बोई गई रबी की फसल तालाब की शक्ल में तब्दील हो गयी है। इससे किसान एक बार फिर अपने भविष्य को लेकर सोचने पर मजबूर हो गया है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के अंतर्गत दनापुर ड्रेन की सफाई न किए जाने के चलते पानी टेल तक न पहुंचकर बीच ही में उफनाने लगा। इसकी वजह से किसान परेशान हैं। किसान जितेंद्र कुमार, शेष नारायण, राम कुमार, सर्वेश कुमार, मनोराम, बलगर, सुभाष, शिव शर्मा, नंदलाल, रामहेत, तेज नारायण, प्रदीप कुमार समेत दर्जनों किसानों की खेतों में बोई गई सरसों गेहूं, मसूर, मटर आदि की फसलें जलमग्न हो गई हैं।
विज्ञापन

इससे फसलें सड़ने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। इस संबंध में किसान कृष्णगोपाल, अनिल कुमार, जितेंद्र कुमार आदि ने बताया कि ड्रेन की सफाई के लिए कई बार बाढ़ खंड से लेकर डीएम तक शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन नतीजा शून्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही कंधईपुर माइनर के दरिगापुर टेल के पास उफनाने से शाहगढ़, अमरा देवी, सफीपुर आदि गांवों के दर्जनों किसानों की रबी की फसल जलमग्न हो गई। पानी का बहाव तेज होने के चलते बाकी बचे किसानों की फसलें भी जलमग्न होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। इस संबंध में एसडीएम सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed