फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   meeting

महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी

Thu, 24 Jun 2021 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
meeting
बाराबंकी। कोविड टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर कर लोगों को जागरूक करने के लिए सर्वधर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया। बुधवार को कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन व आगा खान फाउंडेशन की ओर से आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता सीडीओ एकता सिंह ने की। जिसमें सभी धर्मो के धर्मगुरू, प्रभावशाली नागरिक व सभी धर्मों के यूथ लीडर शामिल हुए।
विज्ञापन

सम्मेलन में कोविड टीकाकरण के शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी नागरिकों के टीका अनिवार्य रूप से लगवाने पर चर्चा हुई। इस पर सभी धर्मगुरुओं ने अभियान को सफल बनाने के लिए एक स्वर में भ्रांतियों को भुलाकर सभी से अनिवार्य रूप ये टीकाकरण करने की अपील की।
विज्ञापन

टीकाकरण होने के बाद भी मास्क का प्रयोग, हाथों की सफाई तथा दो गज की दूरी का पालन करने में सहयोग की अपेक्षा की। धर्मगुरुओं ने कहा कि कोविड टीकाकरण पूरी तरह से सुरक्षित है, हर नागरिकों को लगवाना समाज के लिए बहुत जरुरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा करने से महामारी का जिले से खात्मा होगा। मौके पर सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान, डॉ. राजीव सिंह, जयराम पाठक, विवेक अवस्थी, डॉ उपांत राव, नितिन खन्ना, शिया धर्मगुरू मौलाना हिलाल, सरदार भूपिन्दर सिंह, स्वामी कृष्णन, मौलाना अबुजर, शाश्वत व अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed